रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरा दिन : बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकाले 309 लोग, 2074 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

by
धर्मशाला, 17 अगस्त : जिला कांगड़ा के इंदोरा और फतेहपुर उपमंडल में चल रहा राहत एवं बचाव कार्य आज तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य में लगी भारतीय सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने आज तीसरे दिन कुल 309 लोगों को सकुशल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से निकाला। उन्होंने बताया कि आज 228 लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से और 81 लोगों को बोट के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
तीन दिन में बचाई 2074 लोगों की जान
उपायुक्त ने बताया सेना और अन्य बचाव दलों ने तीन दिन में 2074 लोगों की जान को बचाते हुए, उन्हें इंदोरा और फतेहपुर के जलमग्न क्षेत्रों से रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 967 लोगों को एयरफोर्स के चॉपर से, 897 लोगों को बोट से और 210 लोगों को अन्य माध्यमों से बाहर निकाला गया।
इंदोरा से 1652 और फतेहपुर से किए 422 लोग रेस्क्यू
डीसी ने बताया कि इंदोरा उपमंडल से सर्वाधिक 1652 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिनमें 792 लोगों को एयरलिफ्ट और 860 लोगों को बोट से निकाला गया। उन्होंने बताया कि इंदोरा में पहले दिन 493, दूसरे दिन 851 और आज तीसरे दिन 308 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
वहीं फतेहपुर उपमंडल में तीन दिन में 422 लोगों को रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि फतेहपुर में रेस्क्यू किए गए लोगों में 175 को एयरलिफ्ट किया गया, जबकि 37 को बोट और 210 को अन्य माध्यमों से सुरक्षित निकाला गया। फतेहपुर में पहले दिन 273, दूसरे दिन 148 और आज तीसरे दिन बोट से एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया।
राहत शिविरों में रह रहे 325 लोग
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि प्रशासन द्वारा इंदोरा और फतेहपुर में स्थापित पांच राहत शिविरों में आज वीरवार को 325 लोगों ने आश्रय लिया है। उन्होंने बताया कि फतेपुर उपमंडल के बढूखर राहत शिविर में 214 और फतेहपुर रिलीफ कैंप में 19 लोग रह रहे हैं। वहीं इंदोरा के शेखपुरा में 64 और नूरपुर के लदरोड़ी में स्थापित रिलीफ कैंप में 28 लोगों ने शरण ली है। जबकि डमटाल के राम गोपाल मंदिर में फिलहाल कोई नहीं है।
उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों को एचआरटीसी की बसों के माध्यम से सीधा राहत शिविरों में ही ही लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां प्राथमिक चिकित्सा जांच और भोजन प्राप्त करके अधिकतम लोग अपने सगे संबंधियों के पास रहने चले जा रहे हैं।
रिलीफ कैंप में रूटीन टीकाकरण
उपायुक्त ने बताया कि राहत शिविरों में रह रहे रेस्क्यू किए गए लोगों में बहुत सी गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फतेहपुर के बढूखर में राधा स्वामी सत्संग भवन में चल रहे राहत शिविर में इनके लिए आज रूटीन टीकाकरण सेशन आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दो गर्भवती महिलाओं और पांच शिशुओं का टीकाकरण किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर का 76.07 करोड़ का वार्षिक बजट पारित : विश्वविद्यालय नवाचर, शोध कौशल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में निभा रहा है अहम भूमिका-मुख्यमंत्री

एएम नाथ।  हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 76.07 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी वार्षिक बजट पारित कर तकनीकी शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र...
हिमाचल प्रदेश

भारी बरसात के चलते आईटीआई काउंसलिंग 22 तक बढ़ाई

ऊना: 20 अगस्त: प्रदेश में भारी बरसात के चलते प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा आईटीआई में प्रवेश हेतु चयनित सभी प्रशिक्षुओं के प्रमाण-पत्रों की जांच पड़ताल करने व फीस जमा करवाने की तिथि को 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह-विक्रमादित्य यदि कांग्रेस में परेशान है तो समय रहते छोड़ दे पार्टी : जयराम

एएम नाथ। शिमला :     शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई। बैठक के बाद जयराम बोले भाजपा विधायकों का निष्कासन राजनीति से प्रेरित है। विधानसभा में डिवीज़न ऑफ वोट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आबकारी ठेकों की नीलामी 18 मार्च को : 126 खुदरा आबकारी ठेकों को 11 आबकारी इकाइयों में बांटा

ऊना, 16 मार्च – वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना के खुदरा आबकारी लाइसेंस प्रपत्र एल-2, एल-14 एवं एल-14ए की निविदा व नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। यह जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!