डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की पंचायतों में लिया विकास कार्यों का जायजा

by
सभी कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
एएम नाथ।  भोरंज 06 अक्तूबर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को विकास खंड भोरंज की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके इनमें जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से इन विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक भी लिया।
उपायुक्त ने ग्राम पंचायत धीरड़ में पौधारोपण की साइट एवं अन्य कार्यों, ग्राम पंचायत कक्कड़ में मनरेगा के तहत निर्मित क्रेट वॉल, बावड़ी के जीर्णोद्धार, महिला मंडल भवन और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत जाहू में उन्होंने खेल के मैदान के कार्य, संपर्क मार्ग को पक्का करने के कार्य और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अन्य पंचायतों में भी विकास कार्यों की ताजा स्थिति की जानकारी ली।
उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों तथा पंचायत जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित अवधि में पूरे होने चाहिए और इनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी, अन्य अधिकारियों तथा स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कहते थे हम किसानों के साथ, आज हुए बेनकाब: सरवन सिंह पंधेर

चंडीगढ़, 10 दिसंबर : किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा, ” कल तक का समय हमने सरकार को बातचीत के लिए दिया था।  लेकिन, अब सरकार का समय खत्म हो चुका...
हिमाचल प्रदेश

16 मार्च को धर्मशाला में होगी चरान सलाहकार समिति की बैठक: त्रिलोक कपूर

ऊना, 17 फरवरी: राज्य वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने आज ऊना में कहा कि 16 मार्च को धर्मशाला मंे चरान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री राकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एएम नाथ द्वारा विशेष तस्वीरें विधान सभा सचिवालय तपोवन से  सतलुज ब्यास टाइम्स के पाठकों के लिए 

आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय कुलदीप सिंह पठानिया जी ने 14 वी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का संचालन किया। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेन्द्र मोदी ने दिया मातृशक्ति को आरक्षण, हिमाचल में लागू भी किया : जयराम ठाकुर 

कर्मचारियों को हमने दिया हक़, सुक्खू सरकार ने रोके सारे लाभ,   भाटकीधार में पुरानी बातें याद कर भावुक हुए जयराम ठाकुर एएम नाथ। मण्डी/सिराज/भाटकीधार :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी के सिराज विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!