सड़क सुविधा से वंचित 120 गाँवों के लिए एफआरए के तहत प्रस्ताव तैयार : कुलदीप सिंह पठानिया

by

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

पंडित जवाहरलाल नेहरू का देश की आजादी एवं नव निर्माण में योगदान महत्वपूर्ण

एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का राष्ट्र की आज़ादी और नवनिर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।


कुलदीप सिंह पठानिया आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को स्नेहपूर्वक चाचा नेहरू के नाम से भी याद किया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव के कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा राष्ट्र के विकास को लेकर किए गए महान कार्यों का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया ।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। प्रदेश के वर्तमान शिक्षा पैटर्न में बदलाव लाते हुए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध करने का लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है।
उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा द्वितीय चरण के तहत सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध किए जाने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की सूची में भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर का नाम भी शामिल होगा।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भटियात क्षेत्र में एक स्किल यूनिवर्सिटी खोलने की भी प्रक्रिया जारी है।


कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क सुविधा से वंचित 120 गाँवों की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किए गए हैं इन संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान शैक्षणिक एवं बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
उन्होंने विद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रमशः 31 हजार और 11 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।


विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह अभ्युदय – ज्ञान परिश्रम और प्रगति का संगम के थीम विषय पर आयोजित किया गया।
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में उपनिदेशक उच्च स्कूल शिक्षा विकास महाजन ने भी आपने विचार साझा किए।
प्रधानाचार्य राज कुमारी ने 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक मयंक शर्मा, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा , अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, पुलिस थाना प्रभारी रमन कुमार, सदस्य निदेश मंडल राज्य सहकारी बैंक राज कुमार चंबियाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाड़क, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुलेट ट्रेन पंजाब के 186 गांव से गुजरेगी : सर्वे के साथ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

पंजाब में केंद्र सरकार के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में करीब 10 रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को बख्सने के मूड में नहीं हैं दादी मोहिंदर कौर….क्या सजा दिलवाकर ही लेंगी दम?

चंडीगढ़ : बालीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत मानहानि के एक मामले में बठिंडा की अदालत में पेश हुईं. वहां उन्हें माफ़ी मांगने और ‘गलतफहमी पर खेद जताने’ के बाद जमानत मिल गई....
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमतर मैदान में मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत

नादौन 08 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का वीरवार को नादौन के अमतर मैदान में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। नादौन के साथ लगते कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के एक...
Translate »
error: Content is protected !!