सड़क हादसे में 9 लोगों की दुखद मौत, कई जख्मी : शादी से लौट रहे वाहन का टायर फटा

by
फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिरोजपुर मार्ग पर गुरुहरसहाय के पास स्थित गोलू का मोड़ पर हुआ, जब एक पिकअप वाहन की टक्कर सड़क पर खड़े खराब कैंटर से हो गई।
दुर्घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे, जो पेशे से वेटर थे और जलालाबाद के एक पैलेस में शादी समारोह का काम पूरा कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में जब वे गोलू के मोड़ के पास पहुंचे, तो उनकी गाड़ी सड़क पर खड़े एक कैंटर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी और राहत कार्य में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा कैंटर का टायर फटने के कारण हुआ। कैंटर का टायर फटने से चालक ने सड़क किनारे वाहन रोक दिया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रही पिकअप वाहन के ड्राइवर को यह नजर नहीं आया और तेज रफ्तार पिकअप सीधे कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद आठ से अधिक लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कुछ की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर बराड़ ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर थे, जो शादी समारोह में वेटर का काम करने गए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना है कि खराब वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित तरीके से खड़ा किया जाना चाहिए था, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। कुछ लोगों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। वहीं, दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। कई घरों के कमाने वाले सदस्यों की मौत हो गई, जिससे उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल, प्रशासन हादसे की वजहों की जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आखिर किसकी शह पर ले रहे इतने बड़े फैसले : सीएम भगवंत मान किसकी शह पर ले रहे.. ?

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार धरा 4 दिन के अंतराल में के भीतर तीन बड़े एक्शन होते हैं. पहले खबर आती है कि आतंकवाद के आरोपों में असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद अमृतपाल...
article-image
पंजाब

पत्रकार भावना के खिलाफ दर्ज FIR रद्द : पंजाब सरकार को हाई कोर्ट ने दिया झटका

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पत्रकार भावना गुप्ता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और जातिवादी टिप्पणी करने के लिए दर्ज की गई एफआईआर को रद्द कर दिया है। मई, 2023 में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे साथ भाजपा के 2 MLA भी होंगे कांग्रेस में शामिल – कहा पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने

 जींद :   पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी अपने साथियों के साथ जल्द कांग्रेस में एंट्री करेंगे। उलेखनीय है कि भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के...
article-image
पंजाब

ट्रक और टिप्पर की टक्कर में दो घायल।

गढ़शंकर : गढ़शंकर में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। रविवार सुबह करीब 4 बजे सिलंडर से भरा ट्रक चंडीगढ़ चौक पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!