सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत उपरांत पुलिस ने कार चालक पर पर्चा दर्ज किया

by
सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत उपरांत पुलिस ने कार चालक पर पर्चा दर्ज किय
नंगल,
नंगल थाने से महज कुछ दूर कार तथा एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो जाने के उपरांत नंगल पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरभगवान निवासी गांव तरसूह जिला बिलासपुर अपनी एक्टिवा नंबर एचपी 24डी3590 पर सवार होकर नंगल थाना सडक़ से बीबीएमबी के स्टाफ क्लब की तरफ आ रहा था कि पीछे आ रही आई-10 कार नंबर एचपी 91-3723 ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा चालक हरभगवान गंभीर रुप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल हरभगवान को बीबीएमबी अस्पताल लेजाया गया परंतु डाक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। स्थानीय पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली करवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई जूझार सिंह ने कहा कि मृतक हरभगवान के पुत्र मनोज के बयानों पर आरोपी वाहन चालक रवि कुमार पुत्र ओम प्रकाश वासी गांव भाखड़ा तहसील नयना देवी थाना कोट कहलूर के खिलाफ  धारा 279,304ए,427 के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। इस मामले में अभी किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
फ़ोटो:हादसाग्रस्त हुए वाहन एक्टिवा ओर कार की फ़ोटो
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BSF में 10वीं पास के लिए 15000 भर्तियां :किसके लिए कितने पद

नई दिल्ली : एसएससी कांस्‍टेबल भर्ती के तहत बीएसएफ (बॉर्डर सेक्‍योरिटी फोर्स) में 15,654 भर्तियां निकली हैं. इसमें 13 हजार 306 पद पुरुषों के लिएऔर महिलाओं के 2348 पद शामिल हैं. बता दें कि...
article-image
पंजाब

डोर स्टैप पर सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने में पूरे प्रदेश में होशियारपुर अव्वल : 88 प्रतिशत सर्विस डिलिवरी रेट के हिसाब से जिले ने बनाया रिकार्ड

टोल फ्री नंबर 1076 पर काल करने पर होशियारपुर वासियों को घर बैठे मिल रही हैं 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं – सेवाएं देने के लिए जिले में पांच तहसीलों में 11 सेवा सहायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया केजरीवाल …कहा फर्जी SIT बनाई , फिर उस फर्जी SIT ने फर्जी FIR दर्ज की, 8 छोटे-छोटे प्यादों को आरोपी किया साबित

अयोध्या :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए और...
article-image
पंजाब

पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपति : 10,000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ‘आप’ के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता

चंडीगढ़ : अरबपति उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक राजिंदर गुप्ता को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव...
Translate »
error: Content is protected !!