सतगुरु रविदास महाराज जी के गुरुपर्व को समर्पित आदि धर्म प्रचार यात्रा श्री चरण छोह गंगा सचखंड साहिब से रवाना

by

संत सुरिंदर दास, संत गिरधारी लाल, संत करम चंद ने भक्तों की उपस्थिति में की रवाना

गढ़शंकर : सतगुरु रविदास महाराज जी का फरवरी माह में आ रहा गुरुपर्व के लिए देश विदेश में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह समागम 11, 12 और 13 फरवरी को श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री चरण छोह गंगा (अमृत-कुंड) सचखंड श्री खुरालगढ़ साहिब में भी होंगे। सतगुरु रविदास महाराज जी के गुरुपर्व पर संत रणधीर दास धीरा के नेतृत्व में श्री चरण छोह गंगा (अमृत-कुंड) सचखंड श्री खुरालगढ़ साहिब से सम्पर्पित आदि धर्म प्रचार यात्रा शुरू की गई। आदि धर्म प्रचार यात्रा का शुभारंभ श्री चरण छो गंगा के अध्यक्ष संत सुरिंदर दास, मुख्य ग्रंथी संत गिरधारी लाल, मुख्य कैशियर संत करम चंद और संत दयाल चंद बंगा ने भक्तों की उपस्थिति में सतगुरु रविदास महाराज जी के जयकारे छोड़ते हुए किया। इस अवसर पर संत महापुरुष ने कहा कि यह आदि धर्म प्रचार यात्रा हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भक्तों को सतगुरु रविदास महाराज जी की विचारधारा से अवगत कराने के लिए कांशी में निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा का हिस्सा होगी। इस अवसर पर संत सुरिंदर दास ने संत रणधीर दास धीरा और उनके साथियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया और भक्तों से इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत करने का अनुरोध किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद श्री हर्ष महाजन की पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से शिष्टाचार भेंट की। इस...
article-image
पंजाब

पंजाब के इन जिलों में हो सकती है बारिश….जानें मौसम का हाल

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है और दिन के तापमान में भी साफ गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों...
article-image
पंजाब

हैंड ग्रेनेड में मिला तरनतारन : बहुत वर्षों से खड़े कंडम ट्रक के पास मिला बम

खडूर साहिब : खडूर साहिब के गांव ठरु स्थित वर्षों से वीरान पड़ी केमिकल फैक्टरी से हैंड ग्रेनेड मिला है। समझा जा रहा है कि इसको कुछ दिन पहले ही यहां रखा गया था। सूचना...
article-image
पंजाब

भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चल कर ही समाज में शांति, सद्भावना व भाईचारे को बनाया जा सकता है मजबूत: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने घंटाघर के नजदीक 4 लाख 17 हजार रुपए की लागत से बनने वाले भगवान वाल्मीकि जी द्वार के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने...
Translate »
error: Content is protected !!