नवजात बच्चियों की गांव सिंबली में मनाई दूसरी वार्षिक लोहड़ी : वक्ताओं ने बेटियों को बहादुरों की कहानियां सुनाकर साहसी बनने के लिए किया प्रोत्साहित

by

गढ़शंकर :  गांव सिंबली की संगत द्वारा नवजात बच्चियों की दूसरी वार्षिक लोहड़ी का आयोजन सरपंच बलवीर सिंह, हेडमास्टर हरमिंदर सिंह, मैडम मनजीत कौर, करनैल सिंह तथा कश्मीर कौर के नेतृत्व में संगत के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में एक नूर स्वयंसेवी संस्था, पठलावा तथा उपकार कोआरडीनेशन सोसायटी, नवांशहर ने सक्रिय रूप से भाग लिया। गांव सिंबली में वर्ष 2024 के दौरान 12 नवजात बच्चियों  को गांव एक-नूर संसथा और उपकार सोसायटी द्वारा उपहार दिए गए। गुरुद्वारा श्री अजीतगढ़ में लड़कियों की लोहड़ी के लिए अरदास करने के बाद संगत को इंद्रजीत सिंह वारिया, मनजीत कौर, सरपंच बलवीर सिंह, जे.एस.गिद्दा, मा. नरिंदर सिंह भारटा, लेक्चरर तरसेम पठलावा, जोगा सिंह साधडा, देस राज. बाली, नरेन्द्रपाल तूर ने संबोधित किया। वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि लिंगानुपात की दृष्टि से होशियारपुर जिला पूरी आबादी में प्रथम स्थान पर है तथा शहीद भगत सिंह नगर एक वर्ष के बच्चों में पंजाब में प्रथम स्थान पर है। वक्ताओं ने बेटियों को बहादुरों की कहानियां सुनाकर साहसी बनने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उन्हें बेटों के तरह आगे बढ़ने और फलने-फूलने के अवसर प्रदान करने की अपील की। अब समाज में  बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाना शुरू कर दिया है, क्योंकि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर सरपंच बलवीर सिंह, हेडमास्टर हरमिंदर सिंह, करनैल सिंह, मैडम मनजीत कौर, एक-नूर से इंद्रजीत सिंह वारिया, लेक्चरर तरसेम पठलावा, बलवीर सिंह एक्स आर्मी, परमजीत सिंह सूरांपुर, आत्मा सिंह सुरांपुर, प्रभजोत पठलावा, हरजीत सिंह जीता आदि उपस्थित थे। परविंदर सिंह राणा, प्रो. चरणजीत सिंह पोसी, फाउंडेशन की ओर से जेएस गिद्दा, प्रिंसिपल परविंदर सिंह जस्सोमजारा, इस अवसर पर नरिंदर सिंह भारटा, सुरजीत कौर दुलकू, देस राज बाली, जोगा सिंह साधडा, नरिंदरपाल तूर, डा. अवतार सिंह, प्रिंसिपल बिक्रमजीत सिंह, कमलजीत कौर, राजिंदर कौर गिद्दा, पलविंदर कौर बडवाल व सरबजीत उपस्थित थे। इस अवसर पर गांव की ओर से एक नूर संस्था के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह वारिया, जेएस गिद्दा व उपकार सोसायटी की महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया। एक नूर संस्थान एवं उपकार सोसायटी द्वारा सरपंच बलवीर सिंह, हेडमास्टर हरमिंदर सिंह, मैडम मनजीत कौर एवं मैडम कश्मीर कौर को सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद की तय हुई एक्सपायरी डेट : रोट के नमूनों पर आई रिपोर्ट

रोहित जसवाल ।  शाहतलाई : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दियोटसिद्ध क्षेत्र में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के बाहर व्यापारियों द्वारा बेचा जाने वाला प्रसाद इसे बनाए जाने की तारीख से केवल...
article-image
पंजाब

आनंद आश्रम भंमियां में वार्षिक मेला आयोजित 

गढ़शंकर, 3 नवंबर: हर साल की तरह गुरशरण महाराज 1008 की बरसी पर छिंज मेला आयोजित किया गया जिसमें उच्च दर्जे के पहलवानों ने भाग लिया। इस बार का मेला गुरशरण महाराज के परम...
article-image
पंजाब

Garhshanker MLA and Deputy Speaker

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 24: G arshankar MLA and Punjab Assembly Deputy Speaker Jai Krishan Singh Rouri, in an exclusive conversation with senior journalist Daljeet Ajnoha, discussed various current political and social issues in depth. During...
Translate »
error: Content is protected !!