सड़ोआ ने पनाम को 3-2 के अंतर से हराया – पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत फुटबॉल मैच का किया आयोजन

by
गढ़शंकर,  9 जनवरी: होशियारपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सुरेन्द्र लांबा आई.पी.एस. एसएसपी होशियारपुर के दिशानिर्देशों के तहत गढ़शंकर पुलिस ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर सड़ोआ गांव और पनाम की टीमों के बीच हुए मुकाबले में सड़ोआ की टीम ने पनाम की टीम को 3-2 गोल के अंतर से हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर जसप्रीत सिंह डी.एस.पी. गढ़शंकर ने विशेष रूप से भाग लेते हुए खिलाड़ियों के साहस की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने समाज में फैले नशे के जाल को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। डीएसपी जसप्रीत सिंह ने कहा कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए खेल सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में खेल अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर पुलिस जिले भर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की और कहा कि नशे के खात्मे के लिए समाज को जागरूक करना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर एस.एच.ओ बलजिंदर सिंह मल्ली, ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी के कैशियर योग राज गंभीर, सुपरिंटेंडेंट परमिंदर सिंह ने नशे के खिलाफ मुहिम के संबंध में अपने विचार साझा किए। इस मौके पर फुटबॉल कोच हरदीप सिंह गिल, कोच मनजीत सिंह पनाम व अन्य मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारी बरसात और बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से सजग: संदीप सैनी

बैकफिंको चेयरमैन ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बैकफिंको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी ने आज कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक डा. जनक राज ने भरमौर अस्पताल में जाँचा बीमार मणिमहेश यात्रियों का स्वास्थ्य

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा. जनक राज जी ने आज भरमौर अस्पताल में बीमार मणिमहेश यात्रियों के स्वास्थ्य को जांचा एवं मरीजों का हौंसला बढ़ाया। अस्पताल के...
article-image
पंजाब

चाकू लेकर पीछे पहुंचा सौतेला बेटा …मां को बचने के लिए घर से बाहर भागना पड़ा : गली में कर दी हत्या

तरनतारन। घरेलू विवाद इतना खूनी हो गया कि एक मां को अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर गली में जाना पड़ा, लेकिन उसका सौतेला बेटा चाकू लेकर उसके पीछे पहुंच गया। आरोपी...
article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूूनी सेवाएं अथारिटी ने कानूनी साक्षरता दिवस पर गांव सरहालां कलां के लोगों को किया जागरुक

होशियारपुर, 8 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से माहिलपुर के गांव सरहाला कलां का दौरा किया...
Translate »
error: Content is protected !!