तीन हिंदू युवकों का पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपहरण

by
लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपराधियों ने तीन हिंदुओं का अपहरण कर लिया है। अपराधियों ने पुलिस से मांग की है कि वह उनके साथियों को छोड़ दे अन्यथा वे अपहृत लोगों की हत्या कर देंगे।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग क्षेत्र में अपहरण की यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार, जब तीन हिंदू युवक (शमन, शमीर और साजन) भोंग में ‘चौक सवेत्रा बेसिक हेल्थ यूनिट (बीएचयू)’ के पास मौजूद थे, तब पांच सशस्त्र डकैत उन्हें अगवा कर कच्चा (नदी क्षेत्र) क्षेत्र में ले गए। बाद में इन डकैतों के सरगना आशिक कोराई ने एक वीडियो संदेश जारी किया और अहमदपुर लामा थाने के पुलिस अधिकारी राणा रमजान को चेतावनी दी कि वह कोराई परिवार के दस सदस्यों को रिहा कर दें, वरना वे (डकैत) न केवल अपहृत हिंदू युवकों की ”हत्या कर देंगे बल्कि पुलिस पर भी हमला करेंगे।”
वीडियो में जंजीर में बंधे नजर आ रहे हिंदू युवक प्रशासन से अपनी रिहाई की गुहार लगा रहे हैं।
पिछले साल रहीम यार खान जिले के कच्चा क्षेत्र में डकैतों द्वारा दो पुलिस वाहनों पर किये गये हमले में 12 पुलिसकर्मी मारे गये थे और सात घायल हो गये थे। दक्षिणी पंजाब प्रांत और सिंध प्रांत के मैदानों के कच्चा क्षेत्र में डकैतों का इतना दबदबा है कि कई अभियानों के बाद भी पंजाब पुलिस क्षेत्र से उन्हें खदेड़ नहीं पायी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में लड़कियों के लिए 15 दिवसीय समर वालीबॉल कैम्प का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी मॉल रोड में लड़कियों के लिए 15 दिवसीय समर वालीबॉल कैम्प का आयोजन किया गया । कैम्प में 30 खिलाड़ियों को कोच मल्कियत सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार

.32 बोर की 4 पिस्तौल, .32 बोर की 2 रिवॉल्वर और 1 डबल बैरल राइफल सहित 7 हथियार और 6 फर्जी हथियार लाइसेंस, फर्जी आधार कार्ड पुलिस ने किए बरामद – सेवा केंद्र से चल रहे फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट का किया भंडाफोड़ : गिरोह के दो सदस्यों और छह फर्जी हथियार लाइसेंस धारकों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में धूम धाम से मनाया गया श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव

रोहित जसवाल। सन्तोषगढ़ , 6 जनवरी :  सरवंसदानी दशमेश पिता श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव सोमवार को हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के लड़के लड़कियों ने वडे धूम धाम व हर्षाल्लास...
article-image
पंजाब

7 अत्याधुनिक पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस बरामद : पुलिस ने नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से जुड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से...
Translate »
error: Content is protected !!