सतपाल सिंह सत्ती ने चड़तगढ़ स्कूल में 20 लाख से निर्मित कमरों का किया उद्घाटन

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चड़तगढ़ में 20 लाख रुपये से निर्मित दो कमरों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचों को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि चड़तगढ़ क्षेत्र में विकास कार्याें पर लगभग 9 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं जिसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ऊना-अजोली रोड सेे उपरली चड़तगढ़ सड़क के स्तरोन्नयन पर 2.18 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। चड़तगढ़ स्कूल को 2.60 लाख रुपये लागत के कबड्डी खेल के मैट प्रदान किए गए हैं जबकि स्कूल में मरम्मत कार्य पर 1.63 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा के समीप 4.44 लाख रुपये से रिटेंनिंग वाॅल का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि 5.72 करोड़ से बडैहर-सासन-उदयपुर-लमलेहड़ा-पेखूबेला सड़क के सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना संभावित होने के चलते चड़तगढ़ टी-बीम ब्रिज का 50 लाख से विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके अलावा तालाब के समीप पंचवटी वाटिका के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
सत्ती ने बताया कि खेल गतिविधियों के प्रति विद्यार्थियों और युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रदेशभर में खेल स्टेडियम निर्मित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रावमापा बसदेहड़ा में 1.77 करोड़, टब्बा में 1.36 करोड़, बहडाला में 1.47 करोड़ और देहलां स्कूल में 1 करोड़ से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलें में भी एक उत्कृष्ट करियर का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में प्रदान की जा रही सुविधाओं के लाभ लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नेतृत्व कर सकें।
सत्ती ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम संगठन चड़तगढ़ को कस्टम हायरिंग सैंटर के लिए 4 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। इस राशि से ग्राम संगठन द्वारा पाॅवर ट्रेलर और ग्राइंडर क्रय किये गए हैं जिनको स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं किराए पर देकर अपनी आजीविका कमा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के तहत यह एक अनूठा कदम है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इस मशीनरी के समुचित रखरखाव के लिए एक भवन की व्यवस्था करने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएं।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, चड़तगढ़ के प्रधान सतपाल ऐरी व उपप्रधान भूषण दत्त भारद्वाज, बीडीओ रमनवीर सिंह चैहान, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अरविंद चैधरी, स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या वंदना डढवाल, बीडीओ रमनवीर सिंह चैहान, एनआरएलएम की डीपीएम ज्योति शर्मा, एसएमसी प्रधान शमशेर सिंह, केपी शर्मा, कमलदेव, अरूण ऐरी, जसवीर सिंह, करमचंद ऐरी तथा बूथ अध्यक्ष पवन कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से हरियाणा विधान सभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति भरत भूषण की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी के शिमला कार्यालय में हरियाणा विधान सभा की सरकारी आश्वासन समिति ने सभापति भरत भूषण बत्तरा की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सद्भावना टी-20 क्रिकेट कप के लिए आमंत्रित किया

रोहित भदसाली। शिमला : हिम स्पोटर््स एंड कल्चरल एसोसिएशन, शिमला के अध्यक्ष नरेश चौहान ने आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें 16 एवं 17 नवम्बर, 2024 को शिमला में आयोजित...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने लोगों से मांगी मदद – सड़कें खोलने के लिए मशीनें भेजो…तेल खर्च हम देंगे

एएम नाथ । सराज : आपदा के 18 दिन बीत जाने के बाद भी सराज क्षेत्र की बहुत सी सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आखिर ढूंढ लिए प्रकाश चन्द , जलभराव होने के बाद प्रकाश चंद तीन दिन से थेलापता : पांचवें दिन बेला इंदौरा से सुरक्षित निकाले 54 लोग : 2209 पहुंची रेस्क्यू किए गए लोगों की संख्या

धर्मशाला, 18 अगस्त। जिला कांगड़ा के इेदौरा में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने बोट के माध्यम से बेला इंदौरा के जलमग्न क्षेत्रों से 54...
Translate »
error: Content is protected !!