सतर्कता बरते प्रशासन, आपातकाल से निपटने के हों पूरे इंतजाम : जयराम ठाकुर

by

जयराम ठाकर ने कहा अपना और अपने परिवार का रखें ध्यान, सुरक्षित स्थानों पर रहें

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ज्यादातर जगहों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रदेश के लोगों से मेरी गुजारिश है कि वह एहतियात बरतें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। अपना और अपने परिवार का बेहद ख्याल रखें। नदी नालों से दूर रहे और प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए खतरनाक स्थानों पर न जाएं सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही सरकार से निवेदन है कि आपदा राहत और बचाव की तैयारी के साथ ही आपदाओं से होने वाले जोखिम के न्यूनीकरण की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाएं जिससे आपदा के दौरान नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मानसून की शुरुआत में ही भारी तबाही हुई है। नदी नालों के उफान और बादल फटने की घटनाओं के चलते कई लोगों की दु:खद मृत्यु भी हो गई है। जन धन की भारी क्षति हुई है। प्रदेश भर में कई स्थानों पर अलग अलग तरह का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा राहत के लिए प्रशासन और सतर्कता बरते। प्रदेश का संपूर्ण आपदा राहत तंत्र अति सतर्कता बरते और सक्रियता दिखाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी रखे। जिससे किसी भी आपदा से आसानी से निपटा जा सके।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा राहत के मामले में भी तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। इस आपदा में अब तक जो भी लोग प्रभावित हुए हैं उन्हें अति शीघ्र राहत और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही प्रशासन से आग्रह है कि जिन स्थानों पर भी किसी प्रकार के खतरे की संभावना हो, उन्हें चिन्हित करके उसे खाली करवाया जाए। साथ ही प्रतिबंधित स्थानों पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाने से रोकने के समुचित प्रबंध किए जाएं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरा राज्य सरकार से निवेदन है कि प्रभावित क्षेत्रों में यथाशीघ्र राहत कार्य करवाएं एवं पीड़ित परिवारों की उचित मदद करें। प्रदेशवासियों से भी मेरा विनम्र आग्रह है कि खराब मौसम के दृष्टिगत नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के समीप जाने से बचें, सावधानी बरतें एवं सुरक्षित रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी यूनिवर्सिटी को बंद करने के कुचक्र से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी :  मण्डी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मण्डी को बंद कर करने के कुचक्र रचने से बाज आए। पहले सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में ताला लटकाना कौन-सा व्यवस्था परिवर्तन : जयराम ठाकुर

कहा, मुख्यमंत्री लोगों की जान से कर रहे खिलवाड़, सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बंद कर निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को कर रहे मजबूर पहले हिम केयर को प्रभावहीन करने के बाद मेडिकल कॉलेजों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला का कैंपस न होना कटोचता है, सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित इंटर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब व हरियाणा पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार, ड्रग केसों की त्रुटिपूर्ण जांच के लिये : एनडीपीएस मामलों की जांच में हिमाचल प्रदेश पुलिस कहीं बेहतर

चंडीगढ़ : ड्रग  मामलों में त्रुटिपूर्ण जांच के लिए हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा पुलिस को फटकार लगायी है। हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों राज्यों में नशीली दवाओं के मामलों की जांच बेहद त्रुटिपूर्ण...
Translate »
error: Content is protected !!