सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष चल रही सभी खबरों और अटकलों को सीएम भगवंत मान ने किया खारिज

by

जालंधर  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों प्रदेश के विकास के साथ-साथ उपचुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई कि प्रदेश की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष चल रहा है।  हालांकि, सीएम भगवंत मान ने इस तरह की सभी खबरों और अटकलों को खारिज कर दिया है। सीएम मान ने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी के अंदर शीर्ष नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद नहीं चल रहा है।

बता दें कि शनिवार को सीएम मान ने ऐलान किया कि वह जालंधर पश्चिम उपचुनाव में प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। इसके बाद से खबरे आनी शुरू हो गई कि पार्टी हाईकमान ने चुनाव अभियान की कमान राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक देने का फैसला किया है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में शामिल होंगे। इसी के साथ खबर आई कि पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक पिछले हफ्ते में 2 दिन तक शहर में रहे और उन्होंने आप के कई विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की।  इन्हीं खबरों के बीच सीएम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ बंद कमरे में बैठक की। इस बैठक में सीएम मान ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। AAP हाईकमान या कार्यकर्ताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है। यह सब सिर्फ अफवाहें हैं और पूरी तरह से फर्जी और निराधार हैं। इसके साथ ही सीएम मान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वह घर-घर जाकर लोगों को पिछले दो सालों की AAP सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 जून को रोजगार मेला : दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट पास, आई.टी.आई. व डिप्लोमा पास प्रार्थी रोजगार मेले का ले सकते हैं लाभ

होशियारपुर, 05 जून: जिला रोजगार सृजन व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में 7 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस...
article-image
पंजाब

BCA की छात्रा को किया गर्भवती , गर्भपात के 2 दिन बाद मौत : बजिंदर के बाद एक और पास्टर पर रेप का आरोप

गुरदासपुर । पास्टर बजिंदर के बाद अब गुरदासपुर के पास्टर पर बलात्कार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पास्टर जशनगिल ने 22 वर्षीय बीसीए की छात्रा के साथ रेप किया और जब...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पानी मुद्दे पर केंद्र सरकार पंजाब सरकार को स्पष्ट निर्देश क्यों नहीं दे रही : कांग्रेस नेता सुरजेवाला

चंडीगढ़, 4 मई  : पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को इस मुद्दे पर केंद्र की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने...
article-image
पंजाब

Dr. Ishank Kumar MLA Chabbewal,

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.26 :Chabbewal–Jian Mandi road, being built at a cost of ₹1 crore. The project is aimed at strengthening road infrastructure and ensuring better connectivity to the the farmers and residents of the area....
Translate »
error: Content is protected !!