सत्ता का अहंकार त्याग कर इलाके के लोगों की समस्याओं का समाधान करो डिप्टी स्पीकर : निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर – सीनियर भाजपा नेता निमिषा मेहता ने गढ़शंकर के विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी द्वारा इलाके की जनता को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मांगपत्र देने आए बीत भलाई कमेटी के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने व उनके प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें राजधर्म का पालन करना कि नसीहत देते हुए कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में इलाके में बिक्री हो रहे नशे के संबंध में कई सिटिंग किये थे, पुलिस कर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा था और इलाके में हो रही अवैध माइनिंग को पकड़ने के लिए ड्रामे किये थे। उन्होंने प्रश्न पूछा की क्या राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सब अवैध कार्य रातोरात बंद हो गए है, जो उन्हें अपनी सरकार में दिखाई नहीं दे रहे हैं। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि डिप्टी स्पीकर के घर पर मांगपत्र सौंपने आये लोगों को मामले दर्ज कराने की धमकी देने से यह सिध्द होता कि आम आदमी पार्टी सरकार में अवैध मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे अघोषित कटो के कारण लोग व विद्यार्थी परेशान हैं, पीने व अन्य कार्यो के लिए पानी न होने के कारण महिलाएं परेशान हैं, सड़कों की खस्ताहाल हालतों के कारण इलाके के करीब 35 से 40 गांव परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग आपकी धमकियों से डरने वाले नही है। निमिषा मेहता ने कहा कि सत्ता का अहंकार विधायक साहेब के सिर पर चढ़ गया है जिसे इलाके के जनता आने वाले समय में उतार देंगे। उन्होंने कहा कि डिप्टी स्पीकर को इलाके की जनता से किये वायदे पूरा करने चाहिए व उनके साथ सभ्य व्यवहार करें क्योंकि यही जनता राज भाग देती है और यही ठुकरा देती है। उन्होंने कहा कि जिस जनता ने आपको गढ़शंकर से जिताया है उनकी समस्याओं का समाधान करना आपके कर्तव्य बनता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप ने प्रचार तेज किया अभियान – मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार में जुट चुके : केजरीवाल 10 नवंबर को चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा में करेंगे चुनाव प्रचार

पंजाब में 20 नवंबर को चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार में जुटे हैं। वे सभी हलकों में रोड शो और रैलियां...
पंजाब

2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 20 कारतूस बरामद : पुलिस को देख बस से कूदकर दोनों आरोपी भागे : पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर दबोचा

फिरोजपुर। फाजिल्का पुलिस ने राजस्थान से असलहा लेकर आ रहे गुरदासपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए हैं। बस में...
article-image
पंजाब

महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं : भगवंत मान

सुनाम : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य के विकास और लोगों की भलाई, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं, शिक्षण सुविधाओं का आभाव : खन्ना कहा, क्या यही है पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति

होशियारपुर 21 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके खन्ना के समक्ष गढ़शंकर के बीत इलाके के निवासियों ने इस क्षेत्र में शिक्षा के...
Translate »
error: Content is protected !!