सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस भूली रोजगार देने का वादा : जय सिंह

by

कहा, हर साल 1 लाख नोकरी देने की हुई थी घोषणा,  सदर विधायक एंव विधानसभा अध्यक्ष को बेरोजगारी पर दी खुली बहस की चुनौती

रोजगार कार्यालय के बाहर गरजे भाजपा नेता जय सिंह

एएम नाथ। चम्बा :  प्रदेश में रोजगार कार्यालय खोलने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि प्रदेश सरकार रोजगार न देकर बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। अब समय आ गया है कि बेरोजगार साथियों की लड़ाई हर जगह चौराहे, गांव, गली में सरकार के खिलाफ लड़ी जाएगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की बेटी को 58 साल की पक्की नौकरी लग जाती है, लेकिन प्रदेश के 18 लाख बेरोजगार नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। यह बात रोजगार कार्यालय चंबा के बाहर नुक्कड़ सभा में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने कही।
उन्होंने बताया कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने जनता से वादा किया था कि हर साल 1 लाख नौकरी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को देंगे। ऐसे में 5 साल तक 5 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन सत्ता के नशे में चूर सरकार अपने वादे को भूल गई है। जिससे बेरोजगार दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। बेरोजगारी की लड़ाई में आकांक्षी जिला चंबा तो लगातार पीछे गया है। उन्होंने सदर विधायक चंबा और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने जनता से दूरी बना ली है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि चंबा के नेता बताएं कि उन्होंने कितने बेरोजगारों को नौकरी दिलाई है। इसके लिए वह खुले मंच पर बहस करने की चुनौती देते हैं। चंबा में बीते 3 साल में 44000 बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गई है। चुनावो में पहली कैबिनेट में 1 लाख नोकरी का वादा फीका पड़ गया है। चंबा के सरकारी कार्यालय में स्टाफ की कमी के कारण लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार बेरोजगारों को भर्ती नहीं कर रही है। मित्रो की भर्ती की अधिसूचना तो जारीकी जा रही है पर धरातल पर युवा वर्ग ठगा सा महसूस कर रहे है। युवा लाइब्रेरी से निकले और अपने हक की मांग करें। भाजपा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने चम्बा के बेरोजगार युवाओं से भी आह्वान किया है कि वह सड़कों पर आकर प्रदेश की निकम्मी सरकार का बहिष्कार करें और अपने हक की लड़ाई लड़े उनका साथ देने के लिए भाजपा नेता पूरी तरह से तैयार हैं। सरकार में सत्ताधारी कांग्रेस के नेताओ के बच्चे सरकारी नौकरी पाकर मौज कर रहे हैं और जनता के बच्चे बर्बाद हो रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक सुसाइड या मर्डर? ….सभी को लगी थी गोली : पति-पत्नी और उनकी दोनों बच्चियों के शव बरामद

फिरोज़पुर :  फिरोज़पुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी दो...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर ने मानसून से पहले एन-चो और पटियाला की राव की तत्काल सफाई व डी-सिल्टिंग की मांग उठाई

पुनीत महाजन |  चंडीगढ़, 27 मई: चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस को पत्र लिखकर आगामी मानसून सीजन से पहले एन-चो और पटियाला की राव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग टेस्ट के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया : जागरूक हरोली के कांगड़ मैदान में आयोजित हुआ वाहन पासिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 जनवरी। हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहन पासिंग प्रक्रिया के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्लीपर सेल बंबर ठाकुर की पत्नी के आवास पर थे मौजूद : बंबर ठाकुर पर हमले में इस्तेमाल पिस्तौल मंडी से बरामद

एएम नाथ।  बिलासपुर :  पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने उस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल शूटर ने भागने में किया था। इसके ड्राइवर...
Translate »
error: Content is protected !!