पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत भटियात विस क्षेत्र की 12 सड़कों को मिली स्वीकृति

by

103.53 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 67.22 किलोमीटर सड़कें

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्रामीण सड़कों को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। 103.53 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इन सड़कों की कुल लंबाई 67.22 किलोमीटर है। पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत हाल ही में स्वीकृत 12 सड़कों में
मोतला से सुखियारा, घटासनी पुल से भलोग, बलाना से बली, पातका से छतरेल, ट्रांसफार्मर से कालर जोलना, बड दरमण से बनोली, काहरी से रखेड़, मोरथू से जोलना रोड़, संपर्क सड़क मार्ग मरार, संपर्क सड़क मार्ग निचला मामल, संपर्क सड़क मार्ग तुलेर से कुडेरा तथा संपर्क सड़क मार्ग धरवाई शामिल है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भटियात विधान विधानसभा क्षेत्र के लिए सड़कों की बड़ी सौगात देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में जिला चंबा के लिए 65 सड़कों को स्वीकृति प्रदान की है। कुल 326.64 किलोमीटर लंबी इन 65 सड़कों पर 551.22 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर पर्यावरण कैलेंडर का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

एएम नाथ। धर्मशाला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाले पर्यावरण कैलेंडर का विमोचन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभय ठाकुर सोमवार से लापता

वंगाणा  :  वंगाणा के थेही गांव के अभय ठाकुर सपुत्र श्री सुनील ठाकुर कल सोमवार से घर से विना वताए लापता है । उसने पीले रंग की कमीज नेवी व्लू कलर का पजामा व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

69 सरकारी स्कूलों में कॉमर्स बंद : 7 जिलों के कई स्कूलों में साइंस स्ट्रीम भी खत्म

हिमाचल प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम को बंद कर दिया गया है। राज्य के उच्च शिक्षा निदेशालय ने 69 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कॉमर्स स्ट्रीम को बंद करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भनौता के प्राचीन शिव मंदिर में विशाल फसली भंडारा संपन्न : शिव शंकर के गूर ने की सुख-समृद्धि की भविष्यवाणी

ग्रामीणों के सहयोग से सहेजी जा रही धार्मिक परंपरा एएम नाथ। भनौता (चम्बा) : भनौता के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को पारंपरिक विशाल फसली भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!