सत्ता परिवर्तन रुकने वाला नहीं :प्रतिभा सिंह ने कहा सत्तारूढ़ भाजपा चाहे जितनी मर्जी रैली प्रधानमंत्री से करवा लें

by

शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को चुनावी रैली करार दिया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा चाहे जितनी मर्जी रैली प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से करवा लें। इससे सत्ता परिवर्तन रुकने वाला नहीं है। इसकी बानगी चार उप चुनाव में दिख गई है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि जय राम ठाकुर ने पांच सालों में काम किए होते तो आज प्रधानमंत्री को बार बार हिमाचल लाने की जरूरत नहीं पड़ती और करोड़ों रुपए पीएम की रैलियों पर खर्च नहीं किए जाते। प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन के कगार पर ला कर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले आधे-अधूरे कार्यों के उद्घाटन ​​​​​​​व शिलान्यास किए जा रहे है। इससे साफ है कि भाजपा चुनाव परिणामों को लेकर बुरी तरह डरी हुई है। ​​​​​प्रतिभा सिंह ने कहा कि पीएम जनता से जो भी वादे कर रहे हैं, वह जुमले साबित होंगे। इससे पहले भी नरेंद्र मोदी 69 नेशनल हाईवे, सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने जैसे वादे कर चुके हैं, जिन पर अब पीएम बात तक नहीं करते हैं। इससे खासकर हिमाचल का सेब उद्योग बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि राज्य इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक पैसे नहीं है। आलम यह है कि सरकार ने जुलाई में 1000 करोड़ का कर्ज लिया। फिर अगस्त में 1500 करोड़, सितंबर में 2500 करोड़ व अक्टूबर में 1000 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। फिर भी केंद्रीय मंत्रियों की आवभगत पर करोड़ों की फिजूलखर्ची की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुरानी पेंशन योजना में बजट का प्रावधान किया, अब केवल एसओपी की औपचारिकता

ऊना : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा के आरोपों को गलत बताते कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बजट का प्रावधान कर दे दी गई। भाजपा की तरह काम नहीं किया है। अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाना होता है वोटों की चोरी : जयराम ठाकुर

जिन झूठी गारंटियों के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई थी, आज वह कहां हैं अपनी झूठी गारंटियों से ही खुद भाग रही है कांग्रेस की सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किशोरी का खुलासा – मुझे बस नशे के लिए 6 कैप्सूल चाहिए …उसके बाद कोई मेरे साथ कुछ भी करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता

मोगा :  जिले के कोट ईसे खां कस्बे में नशे और जिस्मफरोशी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाकर समाज के नशे के प्रति बढ़ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर सुरक्षा के गुर सीखेंगे इंजीनियरिंग एवं बहुतकनीकी कालेजों के शिक्षक : फैकल्टी सदस्यों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक हमीरपुर में 10 से 15 अगस्त तक साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

एएम नाथ। हमीरपुर 10 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक हमीरपुर में 10 से 15 अगस्त तक “साइबर सुरक्षा: ट्रेंड्स, टूल्स एंड एप्लीकेशन्स” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में एआईसीटीई से मान्यता...
Translate »
error: Content is protected !!