2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल

by

मंडी। जिले के वल्लभ डिग्री कॉलेज के कैंपस में 2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 छात्राएं एक दूसरे पर खूब लात घूंसे बरसाती नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दोनों छात्राओं में पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। फिर दोनों ने एक दूसरे को काफी लात घूंसे बरसाए। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की दोनों छात्राओं को अलग करने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद भी दोनों छात्राएं एक दूसरे को थप्पड़ मारती रहीं। काफी देर तक यह हंगामा कैंपस में चलता रहा। उधर, मंडी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. वाईपी परमार का कहना है कि मारपीट करने वाली दोनों छात्राओं को आमने-सामने बैठाकर समझा दिया गया है। किसी ने भी इस मामले में शिकायत नहीं की है। दोनों छात्राओं में समझौता हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपाल चौहान को गोसेवा आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर : जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बीबीएन 14 जुलाई (तारा) : हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान की नियुक्ति पर बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े जनप्रतिनिधियों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग़ बहादुर जी का देश ऋणी, उनके आदर्शों में हर भारतीय की आस्था : जयराम ठाकुर

गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान गुरुपर्व में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने श्री गुरुद्वार सिंह सभा द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित गुरु तेग़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने करूणामूलक नियुक्ति नीति में किए व्यापक संशोधन, आय सीमा बढ़ाई : 5 प्रतिशत कोटे में एकमुश्त छूट से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने करूणामूलक आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्तियों से संबंधित नीति में महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में लिए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में एड-ऑन पाठयक्रमों का शुभारंभ

इन पाठयक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना : डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में...
Translate »
error: Content is protected !!