14 उपचाराधीन युवतियां देर रात नशा मुक्ति केंद्र से खिड़कियों के शीशे तोड़कर भागी : युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया, पंजाब और हरियाणा की अधिकतर युवतियां

by

परवाणू  : सोलन के परवाणू में नशा मुक्ति केंद्र से 14 उपचाराधीन युवतियां देर रात खिड़कियों के शीशे तोड़कर भाग गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय लोगों और सहायता से युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के परवाणू में चलाए जा रहे नशा निवारण केंद्र में 17 युवतियां उपचाराधीन हैं। शनिवार देर रात अधिकतर युवतियां केंद्र की खिड़कियों के शीशे तोड़ कर भाग गईं। केंद्र में केवल तीन युवतियां ही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि केंद्र में उपचाराधीन अधिकतर युवतियां पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा की हैं। बता दें कि कुछ समय पहले परवाणू के एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर उपचाराधीन युवकों को नशा करवाने के आरोप लगे थे।

केंद्र में उपचाराधीन एक युवक ने केंद्र के भीतर कर्मचारियों के नशा करने का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था, उसके बाद केंद्र के बाहर हंगामा हो गया था। सरकार ने इस केंद्र को बाद में बंद कर दिया था। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुईं। यह मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार को एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर ऐसे ही आरोप लगे है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि केंद्र से युवतियां भागी थी, इन्हें पकड़ लिया गया है। इसके बाद केंद्र के दस्तावेजों की जांच भी की गई। यह सही पाए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों और युवतियों ने भी अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस में 5000 परिवारों को दिये मुफ्त गैस कनैक्शन: राम कुमार

ऊना 15 फरवरी: गृहणी सुविधा योजना के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5000 परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन वितरित किये गये हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो....
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया में बढ़ा भाई-भतीजावाद : डॉ. बिंदल

9 में से 8 जिला परिषदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत, कांग्रेस के खिलाफ जनमत का दावा अर्की प्रशिक्षण वर्ग में बिंदल का हमला, वादाखिलाफी और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस सरकार घिरी योगेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में उसका बेटा ग्रिफ्तार : बेटे ने साथी से मिलकर दोनों के नाजायज संबंधों को लेकर को दिया हत्या को अंजाम

बेटे के साथ देने वाले साथी की पुलिस कर रही तलाश, पुलिस ग्रिफ्तारी को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नही गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30-35 लाख मुआवजा नशे में उड़ाया : चिट्टे के लिए की चोरी, 2 युवक गिरफ्तार

  मंडी :  हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स युवाओं की रग रग में घर कर चुका है. अब युवक नशे की पूर्ति के लिए चोरी भी करने लगे हैं. ताजा मामला सूबे के मंडी जिले...
Translate »
error: Content is protected !!