सत्ती ने उदयपुर में 47.23 लाख रुपए सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

by

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज उदयपुर में 47.23 लाख रूपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का विधिवत रूप से लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र की कुल 34 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी। सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत सभी क्षेत्रों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना विस क्षेत्र में जहां-जहां वोल्टेज की समस्या है, वहां इस वर्ष के अंत तक वोल्टेज समस्या का निदान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 4.5 करोड़ रूपये की लागत से संतोषगढ़ में 36 नए ट्रांस्फार्मर लगाये गए हैं। इसके अतिरिक्त ऊना जिला परिषद क्षेत्र में भी 7 करोड़ रूपये के ट्रांस्फार्मर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि फाटक से फतेहपुर तक डबल रोड के जीर्णोद्धार के लिए 2.5 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जिसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सत्ती ने कहा कि सासन चौक से लमलैहड़-उदयपुर-पेखुबेला रोड के लिए 5.17 करोड़ रूपए मंजूर हो चुके है, जिसका कार्य जल्द आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सनोली-मजारा-पूना-छतरपुर ढाडा रोड लगभग 5.12 करोड़ रूपए की लागत से बना है। इस रोड पर जहां-जहां पुलियां, ड्रेन, डंगे व चौड़ा करने का निर्माण कार्य चलना है उसके लिए 2.5 करोड़ की राशि खर्च की जाएगीं
सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार के समय में ऊना विधानसभा में 30 करोड़ की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया गया है। पीजीआई सैटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में 30-30 बैड का अस्तपाल रोगियों की सुविधा के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मातृ-शिशु अस्पताल के निर्माण कार्य पर 20 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगियों की सुविधा के
लिए आधुनिक उपकरण व मशीनें लगाई गई हैं। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर उपलब्ध हैं। उन्होंने उदयपुर तालाब के जीर्णोद्धार के लिए अधिकारियों को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र आंरभ किया जा सके।
इस अवसर पर खादी बोर्ड निदेशक सागर चंद भारद्वाज, प्रधान चढ़तगढ़ सतपाल ऐरी, पूर्व प्रधान उदयपुर विक्रम सिंह, अधीशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, एसडीओ आईपीएच पंकज कुमार, सुखदेव, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवधाम प्रोजेक्ट को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा: विक्रमादित्य सिंह

निर्माण मंत्री और सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी सदर विधानसभा में किए 31 करोड़ रुपये के उदघाटन और शिलान्यास मंडी, 10 नवम्बर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश कांग्रेेस कमेटी की अध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ जनमंच में 110 जन समस्याएं आईं, अधिकतर का मौके पर ही हुआ समाधान

ऊना : जिला ऊना में 26वां जनमंच हरोली विस क्षेत्र के दुलैहड़ में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। जनमंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने किया 1.58 करोड़ रूपये से नवनिर्मित कपाहड़ा स्कूल के विज्ञान भवन का लोकार्पण

जीवन में कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं, प्रत्येक कार्य को पूरी लग्न व मेहनत से करें कपाहड़ा स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री...
हिमाचल प्रदेश

शिव कैलाशों रे बासी भजन सुना कर खूब नचाए श्रद्धालु : बद्दी में गद्दी समुदायत ने मनाया शिव नुआला कार्यक्रम

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठा वार्षिक विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जीएस रिजॉर्ट में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि...
Translate »
error: Content is protected !!