सत्ती ने पेट्रोलियम मंत्री से ऊना में मक्के से एथनॉल बनाने का उद्योग लगाने की मांग की

by
धर्मेंद्र प्रधान को आइओसीएल टर्मिनल में मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर यूनियन से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा
ऊना (2 मार्च)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिला ऊना व आस-पड़ोस के जिलों में मक्की की काफी पैदावार होती है। ऐसे में अगर ऊना में मक्के से एथनॉल बनाने को कोई उद्योग लगाया जाए, तो इससे पूरे क्षेत्र के किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
सत्ती ने कहा कि एथनॉल उत्पादन के लिए सरकार मक्की का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है, जिससे मक्का किसानों को फसल की बेहतर कीमत दिलाने में मदद मिलेगी। क्योंकि ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर व बिलासपुर में बड़ी संख्या में किसान मक्की का उत्पादन करते हैं, इसलिए कोई उद्योग यहां पर लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नैशनल पॉलिसी ऑन बायोफ्यूल्स-2018 में साल 2030 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सतपाल सत्ती को इस मांग पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने धर्मेंद्र प्रधान को आइओसीएल टर्मिनल पेखुबेला में मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर यूनियन से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को भी टर्मिनल से रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। पेट्रोलियम मंत्री ने इस मसले पर भी उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सतपाल सिंह सत्ती ने पेट्रोलियम मंत्री से आईओसीएल की तर्ज पर ऊना में ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) का टर्मिनल बनाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि एचपी का टर्मिनल बनाने के लिए ऊना से बेहतर विकल्प नहीं है क्योंकि यहां काफी भूमि उपलब्ध है। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने सत्ती को जगह तलाशने को कहा तथा आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार खुले मन से प्रस्ताव पर विचार करेगी। इस अवसर पर ऊना भाजपा मंडल के अध्यक्ष हरपाल गिल भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

17 बर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान : पुलिस को मिला सुसाइड नोट

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सोलन के एक क्षेत्रीय अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि एक छात्रा को फंदा लगाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भानुपल्ली–बिलासपुर–बेरी, चंडीगढ़–बद्दी और बिलासपुर–मनाली–लेह जैसी रेलवे परियोजनाओं पर हजारों करोड़ खर्च : हर्ष महाजन

एएम नेह शिमला :  भाजपा नेता एवं सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं की स्थिति को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने विस्तृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति के लिए अटल जी ने सपना देखा नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की मदद पर आभार जताना सीखे कांग्रेस के नेता हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। लाहौल/केलांग :  प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाहौल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 232 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी : लूट के रास्ते को बंद कर सरकार के ईमानदार प्रयासों से 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व किया प्राप्त – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

जनता जनार्दन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय।  फतेहपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पूरी सतर्कता और...
Translate »
error: Content is protected !!