सत्ती ने भटोली में 3 लाख से बन रहे सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण

by

ऊना, 29 जनवरीः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भटोली के गुरू रविदास मंदिर में 3 लाख रुपए से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर सरकार प्रत्येक पंचायत में विकास को सुनिश्चित कर रही है तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता लाई जा रही हैं। पिछले चार वर्षों में जय राम सरकार ने गरीबों की हर प्रकार से मदद करने के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना से प्रदेश के हजारों गरीबों के घर का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को प्रदेश सरकार ने 1.30 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख किया है तथा इस योजना के तहत 6198 परिवारों को मदद प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों को शादी में आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए शगुन योजना भी जय राम सरकार की देन है, जिसके तहत बीपीएल परिवारों की कन्याओं को विवाह के लिए 31 हजार रुपए दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से अब तक प्रदेश के 2389 परिवार लाभान्वित हुए हैं और उन्हें 7.41 करोड़ रुपए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए गए हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने सभी पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पंजाब विश्वविद्यालय के पुनर्गठन पर जताई चिंता

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 6 नवंबर — चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने गुरुवार को भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और केंद्र सरकार द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट और सिंडिकेट के पुनर्गठन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा, शशि थरूर , नितिन गडकरी… भारत के अगले उपराष्ट्रपति को लेकर इन नामों की चर्चा

नई दिल्ली :  क्या शशि थरूर भारत के अगले उपराष्ट्रपति बनेंगे? जगदीप धनखड़ के भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे देने के बाद अटकलों का दौर लगातार जारी है। इस पद को लेकर अलग-अलग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में बर्फ का कहर, पल भर में मलबे में तब्दील हुआ दो मंजिला मकान

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का जनजातीय क्षेत्र पांगी इन दिनों कुदरत के कड़े इम्तिहान से गुजर रहा है। बीते दिन हुई भारी बर्फबारी ने जहाँ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन जानने के लिए पढ़ें……

नई दिल्ली : 2000 रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ गई है। केंद्रीय बैंक RBI ने आज इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर यानी अगले शनिवार तक कर दिया है। इसका मतलब हुआ है कि...
Translate »
error: Content is protected !!