विठ्ठलभाई पटेल विधायी संस्थाओं के सशक्तीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के अग्रदूत : कुलदीप सिंह पठानिया

by

दिल्ली विधान सभा द्वारा दो दिवसीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आयोजित

एएम नाथ। शिमला/दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने दिल्ली विधान सभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लिया।

श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने “विठ्ठलभाई पटेल: भारत के संविधान और विधायी संस्थाओं को आकार देने में उनकी भूमिका” विषय पर बोलते हुए कहा कि विठ्ठलभाई पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि विधायी संस्थाओं के सशक्तीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के अग्रदूत तथा महानायक थे।


विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने कहा कि विठ्ठलभाई पटेल देश के संवैधानिक और विधायी इतिहास के विख्यात एवं दूरदर्शी राजनेता रहे हैं जिनके योगदान ने आधुनिक भारत के लोकतान्त्रिक चरित्र को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो आज भी अनुकरणीय है।

इस अवसर पर गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कारण बताओ नोटिस शिक्षकों की गरिमा के खिलाफ : डॉ. मामराज पुंडीर

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व प्रान्त महामंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे शिक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

एएम नाथ। चम्बा : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चम्बा द्वारा आयोजित “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन समारोह आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 नवम्बर से 09 नवम्बर, 2025 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रसाद योजना के तहत होगा जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  ;  प्रसाद योजना के तहत जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों में अनेक नई विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा । इससे न केवल यहां आने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए सुविधाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी जी के नौ संकल्प बदलेंगे हमारा व्यक्तिव व देश का भविष्य : जयराम ठाकुर

नितिन गडकरी से मिले नेता प्रतिपक्ष : जंजैहली-चैल चौक, नगवान समेत प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!