सदन में वादा करके मुकरी सरकार, थुनाग हॉर्टिकल्चर कॉलेज को बंद करने की साज़िश : जयराम ठाकुर

by

अब सरकार कहाँ खड़ी होकर बोले कि प्रदेश के लोग उन पर यकीन कर सकेंह

मीरपुर में प्रदर्शन के दौरान हुई युवक की मृत्यु पर जताया शोक, प्रकट की संवेदना

एएम नाथ। शिमला :
शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पूर्व सरकार के कामों को एक-एक कर बंद कर रही है। अब थुनाग उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को भी बंद कर रही है। पूर्व सरकार द्वारा कॉलेज के निर्माण के लिए दी गई 10 करोड़ रुपए की धनराशि भी वापस मंगवा ली। सत्ता में आने के साथ ही सुक्खू सरकार ने अपना इरादा साफ़ कर दिया था कि वह सिर्फ़ विनाश के काम करेगी विकास के नहीं। जिस कॉलेज से तीन-तीन सत्र पास होकर चले गए। अब उस कॉलेज को बंद करने की साज़िशें सरकार द्वारा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछली सरकार द्वारा संस्थानों को जारी किए गए बजट को वापस मंगवा कर मुख्यमत्री सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’ अपनी सरकार चलाना चाहते हैं। आज तक सरकारें नए संस्थान खोलती है, पहले से चले संस्थाओं को सुदृढ़ करती हैं। उन्हें बजट देकर उनके संसाधन और अधोसंरचना में बढ़ोतरी करती हैं लेकिन प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो चल रहे संस्थानों के अधोसंरचना के विकास को दिए गए पैसे वापस माँगती है। एक चुनी हुई सरकार द्वारा इस तरह के जनविरोधी कार्य शर्मनाक है। यह सरकार इतिहास में स्कूल-अस्पताल-कॉलेज बंद करने के लिए जानी जाएगी। विकास के काम रोकने और शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने के लिए जानी जाएगी। सरकार अपने जनविरोधी कार्यों से बाज आए और उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को और आगे बढ़ाने की दिशा में काम करे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी विधान सभा सत्र के दौरान 30 अगस्त को मेरे द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में कहा था कि सरकार थुनाग के उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को बंद नहीं कर रही है। उसे पूरी मजबूती के साथ चलाएगी। उसका हर संभव विकास करेगी लेकिन सदन में वादा करने के बाद भी सरकार अपने वादे से मुकर गई है। 24 सितंबर को जारी पत्र में सुक्खू सरकार ने कॉलेज के विकास के लिए हमारी सरकार के द्वारा दिए गए करोड़ रुपए वापस मांगकर अपने इरादे साफ़ कर दिए। सत्ता में आने के साथ ही तालाबंदी की मुहिम पर काम कर रही सुक्खू का यह कदम शर्मनाक हैं। इस तरह के भाजपा सरकार के समय के कामों को टारगेट करना भाजपा सहन नहीं करेगी सरकार प्रतिशोध की राजनीति से बाज़ आए और प्रदेश हित में खोले गए संस्थानों के साथ द्वेषपूर्ण कार्य न करे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सरकार पर विश्वसनीयता का संकट आ गया है। मुख्यमत्री समेत सरकार में शामिल सभी लोग सिर्फ और सिर्फ सफेद झूठ बोल रहे हैं। सदन से लेकर सड़क तक सरकार के लोग बड़ी बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं। सदन में कहीं बात पर भी नहीं टिक रहे हैं। सदन के माध्यम से प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाकर अपनी बातों से पलट जाते हैं। सरकार मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि वह कहाँ खड़े होकर कहें कि प्रदेश के लोग उन पर भरोसा कर सकें। ऐसी विश्वासहीन सरकार आज तक प्रदेश ने नहीं देखी कि मुख्यमंत्री द्वारा कहे गए शब्दों का कोई अर्थ ही नहीं हो।
नेता प्रतिपक्ष ने हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे वीरेंद्र परमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मृतात्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिणती में गड़बड़ी : 100 की जगह थे बंडल में पांच सौ के थे 140 नोट , 2 कर्मचारी गिरफ्तार

एएम नाथ :  शाहतलाई ।  प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ी व विश्वासघात का मामला साहमने आने पर बड़सर पुलिस ने मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में छोटा कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता : विजय रुपाणी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने विजय रूपाणी को पगड़ी, शाॅल और तलवार भेंटकर उनका स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकवादी गतिविधियों पर केंद्र का प्रहार : जम्मू-कश्मीर के ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ संगठन पर सरकार ने लगाया बैन

नई दिल्ली  :  जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार लगातार एक्शन में है। मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) के बाद अब सरकार ने तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगाया है। गृह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शक्ति दुबे बनीं टॉपर- यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट जारी….50 कैंडिडेट्स की लिस्ट

नई दिल्ली।  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की थी और 7 जनवरी...
Translate »
error: Content is protected !!