उपायुक्त अपूर्व देवगन और एडीएम ने चुराह और सलूणी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा :

by
चंबा, 21 जुलाई : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लगातार जारी बारिश के कारण ज़िला में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाने को लेकर आज विधानसभा चुराह के तहत चांजू नाला और हिमगिरि इलाके का दौरा कर भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया । उन्होंने चांजू नाला में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने हिमगिरि क्षेत्र के कुम्हारका गांव का दौरा कर भूस्खलन से प्रभावित लोगों के घरों का जायजा लिया । उन्होंने बताया कि उप मंडलीय प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है ।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग को अपने अधिकार क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गों को बहाल रखने को भी कहा है।
उपायुक्त ने ग्रामीण स्तर पर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों को जल्द शुरू किया जा सके।
इसी तरह अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने आज विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत सलूणी क्षेत्र का दौरा कर सलूणी- कुंड- पतरूमा संपर्क सड़क का निरीक्षण किया।
उन्होंने जड़ोंगा, प्रेम नगर, डिवरु इत्यादि क्षेत्रों में भी भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी सलूणी को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत कन्वर्जेंस के माध्यम से मरम्मत कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा ।
उन्होंने राजस्व विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के फील्ड अधिकारियों को अपने मुख्यालय पर तैनात रहने के निर्देश भी जारी किए ताकि आपदा के दौरान लोगों को तत्काल फौरी राहत और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाई जा सके ।
इस दौरान उपायुक्त और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के साथ संबंधित उपमंडलों के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा ने नवनियुक्त डीसी को दी शुभकामनाएं

हमीरपुर 14 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें हमीरपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देसी शराब होगी सस्ती : अवैध शराब का कारोबार बंद करवाने की मंशा के चलते सस्ती दरों पर अच्छी गुणवत्ता की शराब उपलब्ध कराने की कवायद

जय राम ठाकुर की कैबिनेट के अहम फैसले –   शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी नीति को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चंबा में क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू होने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

एएम नाथ।चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के सरोल स्थित परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में मंदिर में रखे दान पात्र को ले गया चोर, CCTV में कैद

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा शहर के सपड़ी बस स्टैंड स्थित एक होटल में गौ माता सेवा के लिए रखे गए दान पात्र को युवक ने चुरा लिया। दान पात्र चोरी होने की पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!