सदर विधायक नीरज नैयर ने नवाया शीश, कलश स्थापना, ध्वजारोहण के साथ कन्यापूजन भी किया

by
चैत्र नवरात्र की धूम भलेई माता मंदिर में तीन हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा,  दिन भर मां के दीदार के लिए भक्तों का लगा रहा तांता
एएम नाथ। चंबा :  चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इससे पहले मंगलवार सवेरे मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्य पुजारी डा. लोकीनंद शर्मा की देखरेख में मंदिर में कलश स्थापना के साथ ध्वजारोहण किया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष कमल ठाकुर ने कन्या पूजन की रस्म भी अदा की। इसके उपरांत मंदिर में पंडित लोकीनंद शर्मा की देखरेख में दुर्गा सप्तशती के पाठ का विधिवत शुभारंभ हुआ। दुर्गा सप्तशती के पाठ का समापन 16 अप्रैल को अष्टमी वाले दिन पूर्णाहूति के साथ होगा।
मंगलवार सवेरे नवरात्रे के पहले दिन सवेरे से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही आरंभ हो गई थी। श्रद्धालुओं ने लाइनों में खडे होकर चरणबद्ध तरीके से माता के दर्शन कर आर्शीवाद लेकर घर वापसी की राह पकडी। मंगलवार को सदर विधायक नीरज नैयर व उनकी धर्मपत्नी भारती नैयर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी और एसडीएम सलूणी नवीन कुमार ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा- अर्चना करके माता का आर्शीवाद लिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने सदर विधायक नीरज नैयर, आशा कुमारी व एसडीएम नवीन कुमार को माता की चुनरी और चित्र भेंटकर सम्मानित भी किया। उल्लेखनीय है कि भद्रकाली भलेई माता मंदिर हिमाचल के अलावा पडोसी राज्य पंजाब व जम्मू- कश्मीर के लोगों की आस्था का केंद्र हैं। नवरात्र के दौरान इन जगहों से हजारों की तादाद में श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भरते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में आवासीय नगर विकसित करने की संभावनाओं को लेकर हिमुडा की संयुक्त टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

एएम नाथ। बिलासपुर, 06 जनवरी: प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की एक संयुक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की टीम कर रही जांच : अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे 4200 भारतीयों पर लटकी तलवार

अमेरिका में रह रहे 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत वापस भेज दिया गया है। इन निर्वासित भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान बुधवार दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की विचारधारा सर्वोपरि, मगर हिमाचल के 70 लाख लोगों के हित भी मेरे लिए जरुरी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला, 30 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी और दुकानों में नेम प्लेट के विवाद को लेकर कांग्रेस हाईकमान से मिलकर शिमला लौटे लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत’ और ‘पायलट’ ने डुबाई थी राजस्थान में कांग्रेस की नैया, अब हुड्डा और शैलजा ने हरियाणा में

चंडीगढ़ : हरियाणा चुनाव परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले से ही दिल्ली में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा डेरा डाले बैठे थे। दोनों में से कोई भी चुनाव परिणाम के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!