सदा अमर रहेंगी शहीद सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान की गाथाएं : सुनील शर्मा बिट्टू

by
शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस रविवार को हमीरपुर में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि और उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों, इस युद्ध में भाग लेने वाले अन्य वीर सैनिकों, अन्य युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों के शहीदों, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों के योगदान का स्मरण करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इन वीरों के शौर्य एवं बलिदान की कहानियां सदैव अमर रहेंगी और प्रत्येक भारतवासी सैनिकों के सर्वोच्च के बलिदान के प्रति कृत्तज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहीदों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है।
कार्यक्रम के दौरान कारगिल के युद्ध में शहीद हुए जिला हमीरपुर के 8 सैनिकों हवलदार कश्मीर सिंह, हवलदार राजकुमार, सिपाही दिनेश कुमार, राइफलमैन दीप चंद, हवलदार स्वामी दास चंदेल, राइफलमैन प्रवीण कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार और सिपाही राकेश कुमार के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और सभी भूतपूर्व सैनिकों का स्वागत किया और कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शहीदों के सम्मान की शपथ भी दिलाई। कारगिल युद्ध में घायल हुए भूतपूर्व सैनिक मेहर सिंह ने इस युद्ध के अनुभव साझा किए। डिग्री कालेज हमीरपुर के विद्यार्थियों जतिन कुमार, ऐपशिता और अंशिता ने भी कारगिल युद्ध की विजय पर अपने विचार रखे।
इससे पहले, कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा, एसडीएम संजीत सिंह, होमगार्ड्स के कमांडेंट विनय कुमार, अन्य अधिकारियों, कांग्रेस नेता राजेश आनंद और अन्य गणमान्य लोगों ने शहीदों को पुष्पांजलि दी। पुलिस की गार्द ने भी सशस्त्र बलांे की परंपराओं के अनुसार सलामी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून की छुट्टियों का ऐलान, बोर्ड ने जारी की तारीखें…..छुट्टियों के दौरान स्कूल खोलना पड़ेगा भारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों और स्कूलों से जुड़े सभी लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*नगर निगम ऊना का डीसिल्टिंग अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी : टक्का रोड नजदीक शीतला माता मंदिर और अम्ब रोड फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में चलाया सफ़ाई अभियान **

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 अगस्त: नगर निगम ऊना द्वारा संचालित डीसिल्टिंग (नालियों से गाद हटाने) अभियान रविवार को भी जारी रहा। यह कार्य नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के शोक संतप्त परिवार से की भेंट

एएम नाथ।  धर्मशाला, 8 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज तियारा स्थित पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के आवास पर पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वृन्दावन यमुना नदी में नाव दुर्घटना बेहद दुखदायी : खन्ना

पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी और योगी सरकार का खन्ना ने जताया आभार होशियारपुर 11 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मथुरा के वृंदावन में केशी घाट के पास यमुना...
Translate »
error: Content is protected !!