सनवारा के मौड़ी में वैदिक रिजॉर्ट योग रिट्रीट का अनिरुद्ध सिंह ने किया शुभारम्भ – तनाव मुक्ति एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक – अनिरुद्ध सिंह

by
 कसौली  : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और योग का प्रयोग सभी के लिए लाभदायक है। अनिरुद्ध सिंह आज सोलन ज़िला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पचांयत सनवारा के मौड़ी में वैदिक रिजॉर्ट योग रिट्रीट का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि योग न केवल व्यक्ति के मानसिक तनाव को कम करने में सहायक सिद्ध होता है बल्कि अनेक शारीरिक व्याधियों का अचूक उपचार भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के भाग दौड़ के जीवन में हम सभी को थोड़ा समय निकालकर योग आवश्यक करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि योग का ज्ञान सम्पूर्ण विश्व को निरोग बनाने का सामर्थ्य रखता है। प्राचीन समय में गुरूकुल भारतीय शिक्षा पद्धति का अभिन्न अंग थे और गुरूकुल में योग का पालन, अध्ययन एवं प्रयोग अनिवार्य था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी योग को अपनाना चाहिए। योग के माध्यम से न केवल विभिन्न जटिल रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है अपितु मानसिक रूप से भी सदैव स्वस्थ रहा जा सकता है।
पंचायती राज मंत्री ने आशा जताई कि वैदिक रिजॉर्ट योग रिट्रीट सैलानियों एवं प्रदेशवासियों को सैर-सपाटे के साथ योग की शिक्षा प्रदान कर उन्हें निरोगी रखने में सहायक बनेगा।
ज़िला आयुष अधिकारी सोलन डॉ. प्रवीन शर्मा ने इस अवसर पर योग, आयुर्वेद तथा स्वस्थ जीवन दिनचर्या के बारे में सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, महाराज प्रेमाच्युत, महाराज चारू चैतन्य, विश्व गौरव हरि ओम, कृषि उपज विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति कसौली के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ग्राम पचांयत सनवारा के प्रधान दिनेश ठाकुर, ग्राम पंचायत जाबली की प्रधान कल्पना गर्ग, वार्ड सदस्य रमेश कुमार शर्मा, नगर निगम शिमला के पार्षद कुलदीप ठाकुर, पूर्व पार्षद दीपक रोहाल, उपमण्डलाधिकारी कसौली नारायण सिंह चौहान, नगर योजनाकार सोलन प्रेमलता नेगी चौहान, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र राणा, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर राम स्वरूप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने पटियाला पहुंची : घटनास्थल पर पहुँच कर शुरू की जाँच : कर्नल बाठ और उसके बेटे से मारपीट मामला

पटियाला : कर्नल बाठ और उसके बेटे से मारपीट की जाँच के लिए चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने पटियाला पहुंची कर घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले उस ढाबा कर्मी से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज़िला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित

एसडीएम नवीन कुमार ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए विद्यार्थियों को सफलता के दिए टिप्स एएम नाथ। चंबा :  ज़िला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई में “भविष्य सेतु एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी : सुक्खू ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान शुरू हुए सियासी संग्राम के बाद कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया, इसके बाद बागियों ने बीजेपी को ज्वाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्यू गांव पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा : हिमाचल प्रदेश के स्पीति का गांव है ग्यू : लोगों के साथ फोन पर 13 मिनट से अधिक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत

एएम नाथ।  दिल्ली, 19 अप्रैल :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति के ग्यू गांव के पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने पर बृहस्पतिवार को वहां के निवासियों से बात की।  लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!