ऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र : डीसी जतिन लाल

by
ऊना, 3 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में सभी मतदान केंद्रों पर शतप्रतिशत न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। जिले में 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मतदान केंद्रों पर लोगों की सुविधा के लिए छायादार स्थान, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हीलचेयर, सभी के लिए पेयजल, शौचालय, मेडिकल किट समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर लोगों की सहायता के लिए वालंटियर भी तैनात रहेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग द्वारा शुक्रवार को शिमला से वीडियो कांफ्रेंस से ली गई बैठक में जतिन लाल ने यह जानकारी दी। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलावार व्यवस्थाओं का ब्यौरा लिया। इस दौरान सभी निर्वाचन अधिकारियों को डाक मत पत्रों से मतदान के संबंध में तैयार मानक संचालन प्रक्रिया को लेकर भी विस्तार से बताया गया।
बता दें, ऊना जिले में 516 मतदान केंद्रों में से 25 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित होंगे। इनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित करेंगी। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 1 मतदान केंद्र का संचालन युवा कर्मियों द्वारा किया जाएगा, उनके संचालन का जिम्मा 30 साल से कम आयु के युवा कर्मी संभालेंगे। इसके अलावा जिले में कुल 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें विधानसभा वार 4-4 आदर्श मतदान केंद्र होंगे।
जमा किए जा चुके 4243 लाइसेंसी हथियार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ऊना जिले में चुनावों के दृष्टिगत लाइसेंसी हथियार जमा करने के कार्य में आशातीत प्रगति पर जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पिछली बैठक में प्रस्तुत जिले के 60 प्रतिशत के आंकड़े से आगे बढ़कर इसमें करीब 85 फीसदी लक्ष्य प्राप्त करने पर संतोष जताया।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में गत दिनों में तेजी से काम करते हुए कुल 5122 लाइसेंसी हथियारों में से 4243 हथियार जमा किए जा चुके हैं, शेष को जमा करने के लिए कार्य जारी है। इनमें से कुछ शस्त्र लाइसेंस धारक छूट की श्रेणी में आते हैं, जबकि कुछ ऐसे मामले भी हैं जिनमें लाइसेंस धारक जिले से बाहर रहते हैं।
डाक विभाग प्राथमिकता पर करे वोटर पहचान पत्रों का वितरण
बैठक के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने डाक विभाग के अधिकारियों से एपिक कार्ड वितरण का ब्यौरा लेते हुए उन्हें वोटर पहचान पत्रों के वितरण कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। जिले में गत दिनों में फॉर्म 6 और 8 के तहत कुल 19590 वोटर पहचान पत्र बनाए गए हैं। इनमें से अधिकतर का वितरण डाक विभाग के माध्यम से कराया जा चुका है। उन्होंने इसमें शेष कार्य को समयबद्ध करने तथा शत प्रतिशत वितरण लक्ष्य पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को कहा। इसके लिए डाक विभाग को एक नोडल अधिकारी तैनात कर कार्य को गति देने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉंफ्रेंस के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के अलावा तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर समेत अन्य अधिकारी वीसी कक्ष में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस विधायक के परिवार में दिया है 600 बीघे का मुख्यमंत्री ने खनन पट्टा : झूठ बोलने में मुख्यमंत्री से भी आगे निकले अधिकारी, संभलें नहीं तो आगे भुगतना होगा -जयराम ठाकुर

पूर्व सरकार ने नालागढ़ में एक भी नया खनन पट्टा नहीं दिया, सदन में सीएम ने बोला झूठ : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई में हिमकेयर के भुगतान की जिम्मेदारी कौन लेगा : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले पीजीआई में हिमकेयर से इलाज की व्यवस्था शुरू करने की बात सामने आई और सरकार में बैठे एक-एक नेता,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का उप-मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों के लिए ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ किया। यह पहल डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 895 फूड लाइसेंस व 9957 फूड बिजनेस ऑपरेटरः एडीसी

ऊना, 28 सितंबर: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत जिला ऊना की सलाहाकार समिति की तीसरी तिमाही की बैठक आज एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!