सप्ताह के प्रथम दिन 95.5 हेक्टर में बोया गया खि़ड़क का बीज : वन मंडल डलहौजी के तहत बीज बुआई सप्ताह शुरू —रजनीश महाजन

by

10 दिसंबर तक विभिन्न प्रजातियों के बीजों की होगी बुआाई
चंबा, 4 दिसंबर ;
वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गठित ग्रामीण वन प्रबंधन समितियां और स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगो के सहयोग से
बीज बुआई सप्ताह के मेगा अभियान के तहत आज पहले दिन वन मंडल डलहौजी में 95.5 हेक्टर क्षेत्र में 35.30 किलोग्राम खि़ड़क के बीज की बुआई की गई है ।
गौरतलब है कि वनमंडल डलहौजी के तहत 4 से 10 दिसंबर तक बीज बुआई सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रजातियों के बीजों को रोपित किया जाएगा ।
रजनीश महाजन ने बताया कि शरद ऋतु और पतझड़ के मौसम में पकने वाली विभिन्न देसी वृक्ष प्रजातियों के बीज सामुदायिक भागीदारी से एकत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन विभिन्न प्रजाति के बीज बोये जाएंगे। बीजों की प्रजाति में खि़ड़क, धमन, रीठा, दाडू, कैथ व अन्य प्रजातियों के अलावा बधाह की कलमें भी रोपित की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि 30 प्रजातियों के कुल 259 किलोग्राम बीज डलहौजी, बकलोह, चुवाड़ी, भटियात वन परिक्षेत्र की 48 बीटों में असफल / जले हुए वृक्षारोपण वन क्षेत्र में 482.60 हेक्टेयर में बीज बोए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य समुदायों को जागरूक करना और समुदायों के बीच वन व वन्य जीवन के प्रति अपनेपन की भावना विकसित करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हिमाचल काग्रेस में खेला होगा : राजेंद्र राणा के बाद एक बार फिर सुधीर शर्मा ने दिखाए तेवर – सुधीर शर्मा ने एकस पर डाली पोस्ट स्वाभिमान से समझौता यानि पहचान का अंत

अजायब सिंह बोपाराय , एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश काग्रेस में बगावत के सुर लगातार तेज होते दिखाई दे रहे है। कल एमएलए राजेंद्र राणा के बाद आज धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहुत हुई नेतागिरी, अब 5 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार…..पूर्व DUSU प्रेसिडेंट रौनक खत्री को रोहित गोदारा की धमकी

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रौनक खत्री से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर रौनक को जान से मारने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का किया शुभारंभ : घनी छाया, सुन्दरता और पर्यावरणीय महत्व के लिए प्रसिद्ध चिनार का वृक्ष शिमला की जलवायु के लिए अत्यंत उपयुक्त

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर शिमला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। अपनी घनी छाया, सुन्दरता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैस सिलैंडर पर 9 करोड़ लोगो को 200 रुपए मिलेगी सब्सिडी : पेट्रोल के 9.5 तो डीजल के 6 रुपये प्रति लीटर कम हुए दाम

उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलैंडर पर 200 रुपये की सबसिडी नई दिल्ली :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत इस साल 9 करोड़ से ज्यादा लाभपात्रियों को प्रति...
Translate »
error: Content is protected !!