सफलता प्राप्ति का कोई शॉर्टकट या विकल्प नहीं : किशन बुशहरी

by

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोट ने मनाया विदाई समारोह

नरेंद्र भारती। मंडी : राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोट तहसील बल्ह, ज़िला मण्डी की +2 कक्षा का विदाई समारोह मनाया गया। जिसमें कक्षा जमा दो की रैनी मिस फेयरवेल, सलोनी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ छात्रा, विभा मिस पर्सनालिटी व एंजल मिस जमा दो चुनी गई। प्रधानाचार्य श्री किशन बुशहरी ने कहा कि आज जब आप +2 की दहलीज पार कर जीवन के नए अध्याय में प्रवेश करने जा रही हैं, तो याद रखिए सफलता प्राप्ति का कोई शॉर्टकट या विकल्प नहीं होता है। आज का दिन भावनाओं से भरा हुआ है। एक ओर गर्व है, तो दूसरी ओर विदाई की हल्की-सी कसक भी। कन्या पाठशाला भंगरोटू की यह परंपरा रही है कि हम अपनी प्रत्येक छात्रा को केवल शिक्षा ही नहीं, अपितु संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन के संघर्षों से जूझने की शक्ति देकर विदा करते हैं।
प्रिय छात्राओं,
आपने बल्ह उपमंडल एवं ज़िला मण्डी में इस कन्या विद्यालय की गरिमा को अपनी मेहनत, अनुशासन और उपलब्धियों से बढ़ाया है। खेल के मैदान से लेकर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं तक, सांस्कृतिक मंच से लेकर बोर्ड परीक्षाओं तक आपने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आप केवल अंक प्राप्त करने वाली छात्राएँ नहीं, बल्कि इस विद्यालय की पहचान हैं।
उन्होंने कहा कि असफलता अन्त नहीं, अपितु अनुभव का प्रारंभ होती है। किसी भी व्यक्ति का चरित्र, उसके ज्ञान से सर्वोपरि होता है। इस विद्यालय का उद्देश्य आपको केवल मात्र कक्षा +2 का प्रमाण पत्र दिलाना नहीं, अपितु आपको एक सशक्त, संवेदनशील और स्वाभिमानी नागरिक बनाना है। आप जहां भी जाएं, इस विद्यालय का नाम रोशन करें, अपने माता-पिता का मान बढ़ाएं और समाज के लिए प्रेरणा बनें।
प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि एसएमसी के अध्यक्ष तोमर पाल शर्मा, सम्मानित अभिभावकगण, अध्यापकगण व छात्राओं का इस सफल कार्यक्रम के लिए आभार प्रकट किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की Heart Attack से मौत

भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। हरी ओम वर्मा, पुत्र मदन लाल वर्मा, हाउस नंबर-449 गोबिंद नगर नया गांव, तहसील खरड़, जिला मोहाली,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर व आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कुल्लू का DC तोरुल एस रवीश ने किया निरीक्षण

कुल्लू,  17 फरवरी :   उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज भून्तर स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भुंतर स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हम 7 दिन से मर रहे हैं : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ व पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वायरल, भाजपा ने कसा तंज

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कमलनाथ पंडित मिश्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों के लिए चलाए जाएंगे विशेष कार्यक्रम: राजेश धर्माणी

बिलासपुर स्थित बचत भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा बैठक में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर, 28 जनवरी: जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!