माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की Heart Attack से मौत

by

भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। हरी ओम वर्मा, पुत्र मदन लाल वर्मा, हाउस नंबर-449 गोबिंद नगर नया गांव, तहसील खरड़, जिला मोहाली, पंजाब से सपरिवार मां के दर्शनों को पहुंचे।
सेक्टर नंबर-1(मेला क्षेत्र)में दोपहर बाद इस 53 वर्षीय श्रद्धालु को अचानक चक्कर आ गया तथा सीने में तेज दर्द हुआ। उपचार के लिए श्रद्धालु को स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरीक सिंह ने बताया कि श्रद्धालु को बचाने के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) आपात सेवा भी दी गई। लेकिन कुछ समय बाद ही श्रद्धालु की मौत हो चुकी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी  ने बड़ा दावा किया है। आप के इस दावे ने सनसनी मच गई है। दिल्ली सीएम आतिशी ने दावा किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैनसरी में 3.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना का भूमि किया पूजन

पांच पंचायतों के लिए सीवरेज व्यवस्था इसी कार्यकाल में करेंगे पूराः वीरेंद्र कंवर ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रैनसरी में 3.20 करोड़ रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन दृष्टि बिलासपुर का पायलट चरण शुरू : 1 सितंबर से पूरे जिले में होगा व्यापक स्क्रीनिंग अभियान

डियारा में 52 बच्चों की हुई आंखों की जांच, 11 बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या मिली एएम नाथ।  बिलासपुर, 18 अगस्त: बच्चों में आंखों से संबंधित समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुनिहार विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 80.4 प्रतिशत मतदान

सोलन : सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में कुल 80.4 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन...
Translate »
error: Content is protected !!