सफ़ेद झूठ है मुख्यमंत्री की दस गारंटियां पूरी करने का दावा: जयराम ठाकुर

by

सीएम सुक्खू के दावों पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तीखा पलटवार, बोले, झूठ की सारी सीमाएं लांघी

बालीचौकी में कहा, कार्यकर्ता एकजुटता से लड़ें चुनावएएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने राजनीतिक लाभ के लिए झूठ बोलने की सारी सीमाएं लांघ दी हैं और कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जिन झूठी गारंटियों का सहारा लिया था, उनमें से आज तक एक भी पूरी नहीं हुई है, जबकि मुख्यमंत्री मीडिया में बयान दे रहे हैं कि सभी दस गारंटियां पूरी कर दी गई हैं जो जनता को पूरी तरह भ्रमित करने वाली और हास्यास्पद बात है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जैसा राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए झूठ बोले तो समझ आता है, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठा मुख्यमंत्री जब ऐसा सफेद झूठ कहे तो यह विशुद्ध राजनीतिक लाभ लेने की मंशा को दर्शाता है, जबकि वास्तविकता यह है कि प्रदेश सरकार के पास अपने कर्मचारियों को समय पर सैलरी और पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं और मुख्यमंत्री जनता को लालच दे रहे हैं कि कांग्रेस के पार्षदों को जिताकर भेजो तो विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे, जिससे साफ होता है कि यह सिर्फ वोट हथियाने और पार्षदों को खरीदने की घटिया राजनीति है जिसे जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है और चारों नगर निगम चुनावों के साथ-साथ स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। शहरी क्षेत्र की जनता समझ चुकी है कि नगर निगमों में कहीं से बजट आयेगा तो वो भारत सरकार ही है और ऐसे में मुख्यमंत्री के पैंतरे काम नहीं आने वाले। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि केंद्र से सभी नगर निगमों के लिए बजट का प्रावधान हम करेंगे और कांग्रेस को दिखा देंगे कि विकास कैसे करवाया जाता है।
——————
मेरे लिए कार्यकर्ता पहले प्रधान बाद में

अपने गृहक्षेत्र बालीचौकी के दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए एक बड़ा संगठनात्मक संदेश दिया कि उनके लिए पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हमेशा पहले है और प्रधान या अन्य पद बाद में आते हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति संगठन को दरकिनार करके या आपसी मतभेद पालकर पंचायत चुनाव न लड़े बल्कि सभी लोग आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरें। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करने पर बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि हमेशा काम करवाने वाला होना चाहिए और जो जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी आवाज को सही मंच पर मजबूती से उठा सके, जनता को केवल उसी योग्य व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए आह्वान किया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल और वित्तीय रूप से दिवालिया हो चुकी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर धरातल पर सक्रिय हो जाएं और सरकार की जनविरोधी नीतियों व भ्रष्टाचार को जनता के बीच ले जाकर आगामी स्थानीय निकाय व पंचायती राज चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के साथ ही इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की नींव रखें।
————–
सराज में लोकतंत्र की मिसाल, गुढार और अनाह पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं
​
सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुढार और ग्राम पंचायत अनाह का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन हुआ है। इस ऐतिहासिक फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
​उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे और एकता का यह उदाहरण पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीणों के इस फैसले से चुनाव में होने वाले मतभेदों से बचकर विकास को गति मिलेगी। उम्मीद है कि दोनों पंचायतें विकास, जनसेवा और सामाजिक समरसता के नए आयाम स्थापित करेंगी। सभी पंचायत वासियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि को मंजूरी : गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी, टॉयलेट, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन इन घरों में होगा

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी दी है। इन घरों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भदसाली में लगभग 50 लाख से निर्मित टयूबवैल व ओवर हैड टैंक का किया लोकार्पण

ऊना : एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदसाली में लगभग 50 लाख की लागत से दो टयूबवैल तथा एक ओवर हैड टैंक का लोकार्पण किया।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता…बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों को मुआवजा देने पर आएगी नई नीति : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : दिवाली से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किश्त अक्तूबर माह के वेतन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बलदेव ठाकुर दी भुंतर क्षेत्र डिपो होल्डर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली संगठन के अध्यक्ष।

एएम नाथ। भुंतर :  आज भुंतर में दी भुंतर क्षेत्र डिपो होल्डर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली संगठन संख्या नवम्बर 182 के चुनाव करवाये गए जिसमे  पूर्ब प्रधान टशी नुर्बु नेगी की अध्यक्षता में   बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!