अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता…बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों को मुआवजा देने पर आएगी नई नीति : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला : दिवाली से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किश्त अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ नवम्बर माह में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अप्रैल से सितंबर 2025 तक का बकाया कर्मचारियों के खातों में अक्तूबर माह में जमा कर दिया जाएगा। वहीं जुलाई 2023 से मार्च 2025 तक की बकाया राशि के बारे में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

May be an image of dais and text that says "H.. STATE ELECTRICITY BOARD EMPLOYEES UN 18th GF CONFERENCE ber,"
आज शिमला में हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के दो दिवसीय आम अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड के कर्मचारियों कीे यूनियन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद पुरानी पेंशन योजना देने पर आने वाले समय में विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में सुधार करने की आवश्यकता है और कर्मचारियों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। आज ऊहल प्रोजेक्ट से बिजली उत्पादन का खर्च 27 रुपये प्रति यूनिट आ रहा है, जिसके लिए बोर्ड के बड़े अधिकारी जिम्मेदार है। बिजली बोर्ड में कर्मचारियों का खर्च प्रति यूनिट 2.50 रुपये है, क्योंकि बोर्ड में अधिकारियों की बहुत अधिक संख्या है और छोटे कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ नहीं मिल पा रहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली बोर्ड में कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ देने के लिए 2200 करोड़ रुपये जारी किए है। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में 2023 से सितंबर 2025 तक कंपनी ने पेंशनधारकों को ग्रेच्युटी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, अवकाश नकदीकरण और पेंशन बकाया के रूप में कुल 662.81 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है और इसी वर्ष के अंत तक 70 करोड़ का भुगतान और किया जाएगा। सभी कर्मचारियों के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान को केन्द्रित कर दिया गया है और इसे साप्ताहिक आधार पर किया जा रहा है, जिसमें कोई लंबित राशि नहीं है। उन्होंने बोर्ड को अपने आउटसोर्स कर्मचारियों की किसी हादसे में घायल होने पर मुआवजा नीति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की रुकी हुई पदोन्नतियां भी तुरंत प्रभाव से की जाएंगी।

May be an image of one or more people, dais and text that says "TE ELECTRICITY BOARD EMPLOYEES UNION GENERAL FERENCE ហកាច 第0円 cto MRO"
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस दी तो हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेताओं के दबाव में केंद्र सरकार ने राज्य की एडिशनल बॉरोइंग बंद कर दी। ओपीएस को वापिस लेने के लिए बार-बार केंद्र से पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए आने वाले तीन-चार महीने आर्थिक तंगी के है, लेकिन जल्द ही आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार पर जनता का धन लुटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को 75 हजार करोड़ का कर्ज और 10 हजार करोड़ कर्मचारियों की देनदारियां विरासत में मिलीं। उन्होंने कहा ‘‘अगर आज कर्मचारियों को उनके लाभ नहीं मिल रहे, तो यह वर्तमान सरकार के कारण नहीं है क्योंकि किसी ने भी प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर ध्यान नहीं दिया।’’
श्री सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने 2022 में विधानसभा चुनावों से पहले 600 शिक्षण संस्थान खोल दिए लेकिन हमें कड़ा फैसलों लेकर इन्हें बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाए, जिससे हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंचा है। यही हाल स्वास्थ्य क्षेत्र का था और इसमें भी सुधार किया गया है। वर्तमान राज्य सरकार 20-20 साल पुरानी मशीनों को बदल रही है और सभी मेडिकल कॉलेजों को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश में पीईटी स्कैन और थ्री टेस्ला एमआरआई मशीनें लगाई जा रही हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने रोबोटिक सर्जरी की सुविधा की चमियाणा अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दी गई है तथा आने वाले समय में राज्य सरकार नई तकनीक लाने पर 3000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है।

May be an image of one or more people, crowd and text
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। दूध की खरीद दरों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी की गई है। प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूँ, मक्की, जौ और कच्ची हल्दी को समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूनियन की स्मारिका का विमोचन भी किया।
इससे पहले विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में पहुँचने पर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, हरीश जनारथा, रणजीत सिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, बिजली बोर्ड के चेयरमैन प्रबोध सक्सेना, प्रबन्ध निदेशक आदित्य नेगी, ऑल इंजीनियर्स यूनियन के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर, महासचिव हीरा लाल वर्मा, एचपीएसईबीएल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल में मिशन रिपीट को सम्पूर्ण करने में नतीजो से पहले बना रही रणनीति : भाजपा कर रही आजाद प्रत्याशियों से संपर्क

शिमला: विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही सत्ता पीआर काबिज भाजपा मिशन रिपीट के समीकरण बनाने में जुट गई है। जिसके तहत भाजपा अपने बागियों को रिझाने में एलजी गई है ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा सूरियां स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है प्रदेश सरकार : प्रो. चन्द्र कुमार

एएम नाथ। नगरोटा सूरियां, 23 दिसम्बर :कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक न केवल बच्चों को ज्ञान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजी कोर्स करने वाले चिकित्सकों को प्रदेश सरकार देगी पूरा वेतन: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के चिकित्सकों को दीपावली से पहले एक बड़ा लाभ दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल करते हुए राज्य सरकार ने पीजी कोर्स, सीनियर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मान ने दी कड़ी चेतवानी, पटवारियों व क़ानूननगों को : डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों को भी कलम छोड़ हड़ताल करने पर कलम सरकार दुआरा छीने जाने की चेतावनी

चंडीगढ़ : रिश्वत में फंसने पर साथी पटवारी, कानूनगों के लिए कलम छोड़ हड़ताल करने वालों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट डाल कर कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए साफ कर...
Translate »
error: Content is protected !!