सब डिविजन गढ़शंकर को नए बनने रहे जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोड़ने के विरोध में बार कौंसिल गढ़शंकर ने एसडीएम गढ़शंकर को सौंपां ज्ञापन

by
गढ़शंकर : सब डिविजन गढ़शंकर को नये बन रहे जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने अध्यक्ष एडवोकेट राज कुमार भट्टी की अध्यक्षता में एसडीएम गढ़शंकर को एक ज्ञापन देकर इसका विरोध जताया।
           इस मौके पर एडवोकेट भट्टी ने कहाकि जब भी पंजाब से नया प्रदेश या नया जिला बना उसमें जिला होशियारपुर को ही ज्यादा नुकसान हुआ जैसे हिमाचल प्रदेश बनने से होशियारपुर का काफी भाग जिला ऊना में चला गया उसके बाद जिला रोपड व शहीद भगत सिंह नगर बनने पर भी जिला होशियारपुर को ही छोटा कर कई सब डिविजन इनके साथ जोड़ दिए गए । अब भी सब डिविजन गढ़शंकर को छोटा करने का काम किया जा रहा है। जिससे सब डिविजन गढ़शंकर में काम कराने आने वाली वाली आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पडेगा।इस मौके पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह ,एडवोकेट दीपांकर ल॔ब,एडवोकेट संजीव डोड,एडवोकेट हरविंदर पाल,एडवोकेट नरेश कुमार भट्टी,एडवोकेट सतपाल आदि स्मेत बड़ी संख्या में वकील उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़की का रिश्ता तुड़वाने वाले 3 आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज : किसी और लड़के की फोटो अटैच कर व्हाट्सएप पर भेज कर

गढ़शंकर, 23 फरवरी: पुलिस थाना गढ़शंकर में तीन आरोपियों खिलाफ एक लड़की की फोटो किसी और लड़के के साथ अटैच कर उसे व्हाट्सएप पर भेज कर लड़की का रिश्ता तुड़वाने के आरोप में तीन...
article-image
पंजाब

हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई : 6 पिस्तौल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों से...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर तहसील में ड्रग विभाग ने दवाईओं की दुकानों की औचक चेकिंग : ड्रग कंट्रोलर अफसर एंव जोनल लाईसैंसिग अथारिटी बलराम लूथरा सभी को नियमों के मुताविक काम करने के दिए निर्देश

गढ़शंकर : फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के कमिश्नर अभिनव त्रिखा के दिशा निर्देशों पर विभाग द्वारा दवाईओं की दुकानों के औचक चेकिंग करने के शुरू किए अभियान तहत आज गढ़शंकर तहसील में बिभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!