दिवाली के बाद तीन ब्लाइंड बच्चों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाया जायेगा,  अव तक 4133 ब्लाइंड लोगों की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाए जा चुके : डॉ।  तरसेम सिंह

by

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की बैठक में गढ़शंकर यूनिट का सर्वसमिति से चुनाव किया गया। इस दौरान तीन ब्लाइंड बच्चों का पुतलियां बदलने के मामला बैठक में आया। जिनमें एक बच्चा नौ  महीने का , दूसरा तीन साल का और तीसरा ग्यारह साल का है। यह मामला तुरंत बॉडी डोनर्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह ने रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की स्टेट कमेटी के पास पहुँचाया और रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी के प्रधान जेबी बहल ने कहा कि दिवाली के बाद तीनो बच्चों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवा दिया जायेगा।
इस दौरान बॉडी डोनर्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह ने बताया कि अब तक 4133 ब्लाइंड लोगों की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट का काम रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी कर चुकी है। सिर्फ आखिरी दो महीने में ही 18 लोगों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाया गया।  जिसमें से आठ मृतकों के बॉडी में से  कॉर्नियल लिए गए थे।
इस दौरान लखविंदर कुमार को प्रधान, ओंकार सिंह चाहलपुरी को सचिव, हरिकिशन गंगड़ को जनरल सेक्रेटरी , कैशियर राजन मल्हन , भूपिंदर सिंह को सयुंक्त सचिव , अजैब सिंह बोपाराय को प्रेस सचिव ,डॉ. दीपक को सलाहकार चुना गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने किया सैनिक स्कूल का दौरा

हमीरपुर 08 फरवरी। हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती) मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने वीरवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में विभिन्न व्यवस्थाओं का...
article-image
पंजाब

1 लाख रुपए रिश्वत : विजीलैंस ने सीनियर कांस्टेबल और होमगार्ड को किया गिरफ़्तार, पुलिस मुलाजिमों ने बस कंडक्टर से माँगी थी 2.50 लाख रुपए रिश्वत

होशियारपुर, 21 जुलाईः  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में आज होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह, होम गार्ड जुझार और एक प्राईवेट व्यक्ति रोहत हांस को गिरफ़्तार किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में : अनशन करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी  के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ :

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी  के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अनशन करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेनामी भूमि पर बने 200 करोड़ के 90 फ्लैट होंगे सरकार के अधीन : साल 2014 में मामला आया था सामने

एएम नाथ।  शिमला : मंडलायुक्त शिमला की अदालत ने कसौली के पास 45 बीघा बेनामी भूमि पर बने 200 करोड़ के अवैध 90 फ्लैट सरकार के अधीन करने का फैसला सुनाया है। मंडलायुक्त संदीप...
Translate »
error: Content is protected !!