सब मिलकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगायेंगे, हर-घर तिरंगा हम फहराएंगे – डॉ लाल सिंह

by

ऊना, 6 अगस्त: नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के प्रमुख भाग के रूप में देश के कोने-कोने में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जन समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक एनवाईके डाॅ लाल सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा श्रृंख्लाबद्ध कार्यक्रमों का आयोजन जिला में कार्यरत स्वयंसेवियों तथा युवा संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभिन्न बैठकों का आयोजन, स्वछता के प्रति जन सहभागिता के लिए स्वछता पखवाड़ा 1 से 15 अगस्त सहित कोविड -19 के प्रति संवेदनशील व्यवहार आदि प्रमुख गतिविधियां हैं जिसके तहत नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा जिला स्तरीय बैठक और गांव टटेहडा में फोकस गु्रप डिस्कशन का आयोजन किया। डॉ लाल सिंह ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवामण्डल विकासार्थ कार्यक्रम के अंर्तगत ब्लॉक स्तर पर युवा स्वयंसेवियों व यूथ लीडर्स की 10 टीमें गांव-गांव जाकर युवाओं से युवक मण्डल बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं। उन्होंने कहा की हर माता -पिता का कर्तव्य है की वे अपनी संतान को भारतीय संस्कृति व् संस्कारों से अलंकृत करें व लड़का लड़की को एक समान नजर से देखते हुए देश के प्रति उनके कर्तव्यों का पालन करने के संस्कार प्रदान करंे।
इस अवसर पर राजकीय हाई स्कूल में पौधा रोपण भी किया गया।
इस मौके पर सरदार पूर्ण सिंह, पंचायत समिति सदस्य तरसेम चंद, प्रधान रेखा रानी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषभ चैधरी, यूथ लीडर प्रिंस, अखिल, हेम रजत, मनीष, जस्सल युवक मंडल, महाराणा प्रताप युवक मंडल, कोआॅर्डिनेटर आरसेटी आकाश भारद्वाज, युवामण्डल सदस्यों के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी से मिलें, तब ही होगा अनशन खत्म’, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 46 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं, की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डल्लेवाल ने भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट पर निशाना साधते हुए एक...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना गोलीकांड : एक और एफआईआर आई सहमने दूसरे पक्ष की शिकायत पर मृतक आशु पूरी सहित सात पर बिभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना। जिला ऊना में हुए गोलीकांड के मामले में अब पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की दर्खासित पर गोलीकांड में मारे गए आशु पूरी सहित सात पर पुलिस सदर थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग 11 दिसम्बर को

रोहित भदसाली।  ऊना, 27 नवम्बर। जेबीटी अध्यापकों के स्पोर्ट कोटे से बैच आधार पर भरे जाने वाले 4 पदों के लिए काउंसलिंग अब 11 दिसंबर, 2024 को होगी। इससे पहले काउंसलिंग 29 नवम्बर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

. राघव की बर्खास्तगी के विरोध में आए तीन चिकित्सक संगठन …सामूहिक अवकाश पर जाएंगे

एएम नाथ : शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डा. राघव की बर्खास्तगी के फैसले ने प्रदेश के डॉक्टर संगठनों को आमने-सामने ला दिया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर...
Translate »
error: Content is protected !!