करोड़ों की रिश्वत मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर गिरफ्तार : सीबीआई को लेन-देन के मिल गए सबूत

by

नई  दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर को कथित तौर पर करोड़ों रुपए की रिश्वत मांगने और वसूली की साजिश में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी बरामद किए हैं।

आरोपी इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष यादव को कथित तौर पर करोड़ों की रिश्वत मांगने व वसूली की साजिश में गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात इस अधिकारी की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी बरामद किए हैं, जिससे इस बड़े रिश्वत नेटवर्क के और खुलासे होने की संभावना है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात

आरोपी इंस्पेक्टर सुभाष यादव दिल्ली पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात है। इंस्पेक्टर पर एक कारोबारी से कार्रवाई न करने व मामले को दबाने के बदले भारी रकम की मांग करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने प्रारंभिक जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर ट्रैप की कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की रकम चरणबद्ध तरीके से वसूले जाने की योजना थी।

रिश्वत नेटवर्क की जांच में जुटी सीबीआई

सीबीआई मामले में अन्य पुलिसकर्मियों और बिचौलियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। क्या इससे पहले भी इसी तरह की वसूली की गई थी। जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल फोन व डिजिटल लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। इसी मामले में सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल को 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेते हुए 22 अप्रैल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल, द्वारका में तैनात था।

झूठे मामले में फंसाने की धमकी

सीबीआई ने 21 अप्रैल 2026 को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपी हेड कांस्टेबल और अन्य अज्ञात लोगों ने एक महिला शिकायतकर्ता को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले की जांच के दौरान बड़े नेक्सस का पता चला और इंस्पेक्टर की भूमिका करोड़ों रुपए के लेनदेन में सामने आई ।

रसूख के दम पर लंबी तैनाती

सूत्रों के अनुसार सुभाष यादव लंबे समय तक द्वारका जिले में तैनात रहा। बताया जाता है कि उसने कम समय में कई वरिष्ठ अधिकारियों से करीबी संबंध बना लिए थे। पूर्व के दो डीसीपी और एक स्पेशल सीपी से उसकी नजदीकियों की भी चर्चा रही।

रिश्तेदारों की बेनामी संपत्ति पर एजेंसी की नजर

सीबीआई अब सुभाष यादव के रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के आर्थिक साम्राज्य की भी गहनता से जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि यादव के भाई के पास भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति है। आशंका जताई जा रही है कि इंस्पेक्टर ने अपनी काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा अपने सगे-संबंधियों के नाम पर निवेश किया था ताकि वह जांच एजेंसियों की नजरों से बच सके। फिलहाल, सभी संदिग्धों का वित्तीय लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है और जल्द ही उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। मामले की जांच जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माथा टेकने जा रहे 19 वर्षीय युवक की मौत : अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने जगदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी कक्का, कंडआला थाना सिटी तरनतारन द्वारा दिये बयान कि उसके भांजे पवनदीप सिंह की मौत अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा टक्कर मार देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुरवासियों को शॉपिंग कांप्लैक्स के रूप में मिलेगी एक और बड़ी सौगात : वर्तमान बस स्टैंड पर बनेगा एक भव्य बहुमंजिला शॉपिंग मॉल ऑडिटोरियम, पार्किंग और अन्य सुविधाएं का भी होगा प्रावधान

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम तैयार कर रही है योजना का खाका एएम नाथ। हमीरपुर 06 फरवरी। अपने गृह जिले के मुख्यालय को नगर निगम का दर्जा देकर और यहां लगभग 125 करोड़ रुपये...
article-image
पंजाब

अरुंधति रॉय, प्रोफेसर शौकत हुसैन के खिलाफ दायर मामला वापस लिया जाए: डीटीएफ

गढ़शंकर, 22 जून : देश-दुनिया में अपनी लेखनी के लिए मशहूर लेखिका अरुंधति रॉय और अन्य के खिलाफ आतंकवाद निरोधक अधिनियम यूएपीए के तहत मामला दर्ज करने की दिल्ली के राज्यपाल की मंजूरी को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में निजी अस्पताल सन सकैन सैंटर में कोरोना  नियमों की अवहेलना की वीडीओ वायरल, डा. ने माना के कोताही तो हुई है तभी वीडियों वायरल हुई  

गढ़शंकर: कोरोना महामारी को लेकर तय नियमों की उलंघना का मामला कल सिंबली स्कूल में साहमने आया तो आज सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो में बंगा रोड़ पर स्थित सन सकैन सैंटर...
Translate »
error: Content is protected !!