सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका, राष्ट्रीय जांच एजैंसी से मामले की जांच करवाने संबंधी मांग स्वीकार करने के बावजूद : भाजपा इसके बावजूद पर शोर-शराबा

by

शिमला। चंबा जिला के सलूणी में हुए हत्याकांड के मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह शायद देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और पुलिस की समयोचित कार्रवाई के बावजूद भाजपा इस पर शोर-शराबा जारी रखे हुए है। उनका यह प्रदर्शन पूर्णतया अवांच्छित है और इसे न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। सीएम सुक्खू ने कहा कि इस मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए पुलिस ने चौबीस घंटों के भीतर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी ओर सरकार द्वारा राष्ट्रीय जांच एजैंसी से मामले की जांच करवाने संबंधी मांग स्वीकार करने के बावजूद भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रखना तर्कहीन है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए एक फोन कॉल पर यह जांच शुरू करवाना कोई बड़ी बात नहीं है। इससे साफ़ है कि भाजपा इस घटना को राजनीतिक रंग देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दून में 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद : 3 ​गिरफ्तार

देहरादून, 11 जुलाई : जनपद के थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।राज्य में पंचायत चुनाव को देखते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत करसोग चुनाव, नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

नगर पंचायत करसोग से कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल एएम नाथ।  करसोग :  नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन कुल 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन पट्टे की शर्तों के उल्लंघन पर सतलुज स्टोन क्रशर की बिजली आपूर्ति बंद …..खनन नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी जिला प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति : डीसी जतिन लाल

नई क्रशिंग गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित..हालांकि प्लांट परिसर में पहले से स्टोर सामग्री की लोडिंग–ट्रांसपोर्टेशन की अनुमति बरकरार..ताकि स्टॉक का निपटान हो सके ऊना, 5 दिसंबर. खनन पट्टे की शर्तों और हिमाचल प्रदेश खनिज नियमों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

नवीन जिंदल के भी भाजपा में जाने की अटकलें, कमलनाथ के बाद : हालांकि कमलनाथ भाजपा में जाने की बात को नकार चुके

हालांकि कमलनाथ ने इन बातों को अपने स्तर से खारिज किया है लेकिन सूत्रों का यह भी दावा है कि कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ...
Translate »
error: Content is protected !!