नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ : एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

by

शिमला, 27 जून – महिला एवं बाल विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष पर आज यहाँ एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंज बाजार शिमला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एमएसडब्ल्यू दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला मीनाक्षी मेहता द्वारा बच्चों को नशे के दुरुपयोग, इसके प्रभाव व रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि चिटा, जो आजकल बहुत प्रचलन में है, एक या दो बार लेने से ही बच्चा इसका आदी हो जाता है। बच्चों को इससे दूर रखने के लिए माता-पिता अधिक से अधिक समय अपने बच्चों के साथ बिताएं और बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान हेड कांस्टेबल लक्ष्मी ने नशे के बारे में कानूनी प्रावधान व इसकी तस्करी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कानून व परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई वंदना द्वारा बाल उत्पीड़न के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिमला रमा कवर द्वारा बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ ग्रहण करवाई गई।
प्रिंसिपल एसडी स्कूल विजय ठाकुर ने बच्चों को नशे से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा नशे का शिकार है तो स्कूल प्रबंधन उसे इससे बाहर निकालने व अन्य किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।
इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी प्रतिभा राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता कुमारी व आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला चंद्रकांता भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने अंकुश को भेंट की क्रिकेट किट : अंकुश इंडियन डेफ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लेंगे भाग

रोहित जसवाल। । ऊना, 17 अक्तूबर। जिला ऊना में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को स्थानीय खिलाड़ी अंकुश को एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण पर 54 करोड़ रुपये खर्च : केवल सिंह पठानिया*

*बीडीओ कार्यालय रैत का नया भवन अगले एक वर्ष में होगा पूर्ण* *”कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं” — केवल पठानिया* एएम नाथ। शाहपुर, 3 जुलाई।  उपमुख्य सचेतक एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया

सोलन : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के झाड़माजरी स्थित एक निजी फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है।  उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर सुक्खू सरकार ख़ामोश क्यों : वेटनरी फार्मासिस्ट्स की नियुक्ति की नॉटिफ़िकेशन सरकार ने क्यों की रद्द – जयराम ठाकुर

नई भर्तियां निकालने में अपने चहेतों को एडजस्ट करने जितनी तत्परता दिखाए सरकार एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सरकार हर दिन बड़ी-बड़ी बातें...
Translate »
error: Content is protected !!