सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को होंगी विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन विशेष ग्राम सभाओं का मुख्य उद्देश्य नशे, विशेषकर चिट्टा, के खतरनाक प्रभावों के बारे में आम जनता को जागरूक करना है। इन बैठकों में चिट्टा से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा, नशे की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास, जागरूकता अभियानों और आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि इन ग्राम सभाओं के सुचारू संचालन के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा तस्करों की सूचना देने पर नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है।
इसके अतिरिक्त, ग्राम सभा के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा पंचायत को नशा और चिट्टा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे- निर्माणाधीन भवनों के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगेः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में संशोधन विधेयक पेश : अयोग्य विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन

एएम नाथ :  शिमला, 01 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों की पेंशन से जुड़ा एक अहम संशोधन विधेयक बुधवार को पेश किया गया। इसके तहत अब दलबदल के कारण अयोग्य ठहराए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों में बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण के देने होंगे 300 रुपये : अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण करवाने के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। वीरवार को ऊर्जा विभाग ने घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं से ली...
Translate »
error: Content is protected !!