सभी पंचायतों में चरणबद्व तरीके से निर्मित किए जाएंगे भवन: पठानिया

by

धर्मशाला, 10 सितंबर। शाहपुर विस क्षेत्र में सभी पंचायतों तथा पटवारघरों के भवनों का चरणबद्व तरीके से निर्माण किया जाएगा ताकि कामकाज निपटाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने कजलोट पंचायत के काला पुल में 35 लाख से निर्मित होने वाले पटवार घर के भवन एव 35 लाख से निर्मित होने वाले कजलोट पंचायत घर के भवन का शिलान्यास किया इस अवसर पर जिलाधीश डा निपुण जिंदल भी उपस्थित थे। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र को आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ग्रामीण स्तर पर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं तथा पर्यटन को विकसित करने के लिए भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से संवारा जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बरनेट घेरा सड़क को जल्द ही बना कर जनता को समर्पित किया जाएगा इसके साथ ही चाँदमारी गाँव को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। कजलोट में स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर भवन को भी शीघ्र बनाया जाएगा ताकि रोगियों को उपचार की बेहतर सुविधाएं मिल सकें इसके साथ ही कजलोट में महिला मंडल भवन निर्माण के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर एसडीएम धर्मश रामोत्रा, एक्सियन लोकनिर्माण विभाग ठाकुर जगतार ठाकुर , खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, जलशक्ति विभाग के एसडीओ अजय राणा, एडवोकेट विक्रांत पठानिया, उप प्रधान सुभाष कुमार , पूर्व प्रधान अजीत नेहरिया,वार्ड सदस्य मीना जम्वाल ,महिला मंडल प्रधान मंजुला थापा, गोरखा समुदाय मुखिया नारायण सिंह थापा, ओंकार चंद, प्रदीप कुमार,तरुण जम्वाल,अशिर कुमार,दया सागर, सुखप्रेम,अबतार जम्वाल, ओम प्रकाश,पूर्व प्रधान लाल मन,सुनीता ठाकुर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जित्थे मुलाकाती ही जज बण जाण… सीएम भगवंत मान ने डेरा ब्यास प्रमुख पर कसा तंज

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, “कल बण जाण, भावें अज्ज बण जाण, अदालतां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए आयोग ने किए प्रभावी कार्य : कुलदीप कुमार

डेढ़ वर्ष में मामलों में त्वरित हस्तक्षेप, प्रदेशभर में जागरूकता अभियान और प्रशासन के साथ समीक्षा बैठकों पर दिया जोर अनुसूचित जाति कल्याण के कार्यों के लिए आयोग स्कॉच अवार्ड-2026 के सेमीफाइनल में ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा नशा निवारण पर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा निवारण को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राधिकरण द्वारा स्कूली बच्चों को नशीली दवाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंटरस्टेट नाके मैहिंदवानी व कोकोवाल मजारी में पर पुलिस ने वाहनों की बड़े स्तर पर की चैकिंग

गढ़शंकर :  एसएसपी होशियारपुर के निर्देशों पर और डीएसपी गढशंकर की अगुआई में पुलिस चौकी इनचार्ज एएसआई वासदेव ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हिमाचल प्रदेश की सीमा कोकोवाल मजारी और मैहिंदवानी में  इंटरस्टेट...
Translate »
error: Content is protected !!