समलोटी में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में नवाजे विजेता छात्र : भाषा ही विकास की सारथी, बच्चों को सभी भाषाओं का ज्ञान होना जरूरी: बाली

by

स्कूल के विकास के लिए दस लाख रूपये किए स्वीकृत
नगरोटा, 18 अक्तूबर। भाषा ही विकास की सारथी है विद्यार्थियों को सभी भाषाओं का ज्ञान होना जरूरी है। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हमारा देश अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए पहचाना जाता है। इसकी यह पहचान इसकी भाषा के कारण ही है। कई भाषाएं अपने भीतर कई परंपराओं को समेटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है तथा संस्कृत संस्कारों की भाषा है। उन्होंने कहा कि हमारे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों को क्वालिटी शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । उन्होंने इस संस्कृत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों के बच्चों और अध्यापकों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान इस जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इसके आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने स्कूल की छात्रा वंशिका गोस्वामी और उनके शारीरिक शिक्षा अध्यापक कैलाश शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त करने के लिए बधाई दी। उन्होंने पाठशाला के विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। संस्कृत अकादमी हिमाचल प्रदेश के अधिकारी केशवानंद ने मुख्य अतिथि को इस प्रतियोगिता के बारे में संबोधन दौरान जानकारी दी। उन्होंने मुख्य अतिथि से संस्कृत जो कि हमारी सबसे पौराणिक भाषा है इसे इसका उचित दर्जा दिलाने की अपील की।
इसके उपरांत पाठशाला के प्रधानाचार्य एन.डी शर्मा ने संबोधन दौरान मुख्य अतिथि को इस संस्कृत प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
पाठशाला के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और सम्मान राशि और सभी को प्रतियोगिता प्रमाण पत्र वितरित किए।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित एसडीएम मुनीष शर्मा, प्रधानाचार्य नारायण दत्त शर्मा, हिमाचल संस्कृत अकैडमी शिमला से केशवानंद, बृहस्पति मिश्रा, विजय अवस्थी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, सुमित्र, संतोष कुमार, मसंद, दिवाकर, सतपाल, डी.एस.पी, बीएमओ रूबी भारद्वाज, संदीप अवस्थी, लीलाधर, अमर सिंह वर्मा, अविनाश, विभिन्न स्कूलों से आए हुए अध्यापक और छात्र मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

“जाइका परियोजना” से सुदृढ़ होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने ज्वाली में जाइका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक कार्यालय का किया शुभारंभ ज्वाली, 4 जनवरी : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोo चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश में चलाई जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव : डॉ. जनक राज

सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, क्षेत्र में उत्साह का माहौल एएम नाथ। चम्बा : आज क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने और राज्य का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना ज़रूरी: सांसद मनीष तिवारी

गुरु अमरदास नगर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत लुधियाना, 21 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर के कार्य तेजी ला कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश – DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू 20 मार्च :   उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन हैंगर के कार्य तेजी ला...
Translate »
error: Content is protected !!