भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर के कार्य तेजी ला कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश – DC तोरुल एस रवीश

by
कुल्लू 20 मार्च :   उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन हैंगर के कार्य तेजी ला कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जिले के एनसीसी एयर विंग के कैडेटों को यहीं एयरक्राफ्ट के प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने लोक निर्माण ,जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिक विंग के अधिकारियों को शेष बचे कार्य का शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा ताकि राशि जारी की जा सके।
तोरुल एस रवीश ने कहा कि भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर हेंगर के बन जाने से जिले के एनसीसी विंग के कैडिटों यहां पर ही माइक्रोलाईट एयर क्राफ्ट उड़ाने की प्रशिक्षण सुविधा मिल सकेगी। अभी एनसीसी एयर विंग कैडिटों को एयर क्राफ्ट प्रशिक्षण के लिये प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है। जिस कारण कई केडिट प्रदेश से बाहर प्रशिक्षण लेने के लिए जाने में असमर्थ हो जाते है।
उल्लेखनीय है कि कुल्लू स्थित भुंतर हवाई अड्डे पर माइक्रोलाईट एयर क्राफ्ट के लिए हैंगर न होने के चलते अभी एयर क्राफ्ट को पटियाला में रखा गया।
इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के अधिकारी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के भुंतर स्थित अधिकारी के अलावा,एसी टू डीसी शशि पाल नेगी, लोक निर्माण, जल शक्ति, उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया ऐतिहासिक रंग महल के रखरखाव कार्यों का निरीक्षण 

वास्तुकला शैली के अनुरूप मरम्मत कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज ऐतिहासिक रंग महल का दौरा कर वहां चल रहे रखरखाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करे शिक्षा विभाग: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाआंे में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए बजट में 15 करोड़ रुपए का प्रावधान- यादविंद्र गोमा*

*भुआणा में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय सामूहिक संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित* एएम नाथ। पंचरुखी, 17 दिसंबर :  आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि किसानों और बागवानों की आजीविका...
Translate »
error: Content is protected !!