जिला चंबा में राजस्व विभाग द्वारा 30 व 31 मई को विशेष शिविरों का आयोजन : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व विभाग के अन्तर्गत प्रत्येक माह के अन्तिम दो कार्य दिवसों में सम्पूर्ण प्रदेश में “राजस्व लोक अदालत” का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जिला चम्बा की समस्त तहसीलों व उप-तहसीलों के अन्तर्गत पदस्थ सहायक समाहर्ता प्रथम व ‌द्वितीय श्रेणी द्वारा दिंनाक 30 व 31 मई 2025 को विभिन्न पूर्व चयनित स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। यह जानकारी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इन विशेष शिविरों के माध्यम से जिला चंबा में कुल 737 इन्तकालात, 6 तकसीम भूमि, 8 निशानदेही व 9 राजस्व प्रविष्टियों के मामलों का निष्पादन किया गया। इस प्रकार जिला चम्बा में मई माह के दौरान कुल 1164 इन्तकालात, 41 तकसीम भूमि, 84 निशानदेही व 51 राजस्व प्रविष्टियों के मामलों का निपटारा किया गया। यह जानकारी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार पर कसा शिंकजा : भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी, मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ ‘सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने’ के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले : विदेश मंत्री जयशंकर

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि भारत में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले पंजाब में सामने आए हैं।संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपातकाल पर निंदा प्रस्ताव स्वागत योग्य, लोक सभा अध्यक्ष महोदय को बधाई : जयराम ठाकुर

अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरे देश को जेल बना देना लोकतंत्र का काला अध्याय एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

28 लाख रुपये के बड़े वेतन वाली नौकरी छोड़ दी थी : IAS अधिकारी आयुष गोयल ने, यूपीएससी की तैयारी करने के लिए

दिल्ली : यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिन रात एक करने पड़ते हैं, तब जाकर एक उम्मीदवार इस परीक्षा का क्लियर कर पाते हैं। वहीं कई बार इस परीक्षा में शामिल होने के...
Translate »
error: Content is protected !!