अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत गोद लिए जा चुके हैं लगभग 400 विद्यालय : भाग सिंह उपनिदेशक 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  अपना विद्यालय योजना के अन्तर्गत जिला चम्बा में लगभग 400 विद्यालयों को गोद लिया जा चुका है जोकि जिला चम्बा के कुल विद्यालयों का लगभग 25 प्रतिशत है। द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही अपना विद्यालय योजना में जिलाधीश मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, उप मंडलाधिकारी (ना) प्रियांशु खाती व एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह द्वारा विभिन्न विद्यालयों को गोद लिया जा चुका है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के उप निदेशक (उच्च शिक्षा) भाग सिंह, उप निदेशक (प्रा० शिक्षा) बलवीर सिंह, उमाकान्त आनन्द (ओ०एस०डी० प्रा० शिक्षा) सहित कई प्रधानाचार्यो, मुख्याध्यापकों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा भी विद्यालयों को गोद लिया गया है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उप निदेशक (उच्च शिक्षा) भाग सिंह व उप निदेशक (प्रा० शिक्षा) बलबीर सिंह ने बताया कि अपना विद्यालय योजना का उद्देश्य शिक्षा स्तर में सुधार के अलावा विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों में आत्मविश्वास तथा प्रेरणा की भावना पैदा उत्पन्न करना है ताकि विद्यार्थी अपने भविष्य जीवन में एक सफल नागरिक बन सके।
 उन्होंने जिला के सभी अधिकारीयों, कर्मचारीयों, जन प्रतिनिधियों व अन्य संस्थाओं से अपील की जाती है कि वे स्वेच्छा से किसी विद्यालय का चयन करें और उसे गोद लेकर उनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपने सुझावों व अनुभवों के बारे में अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि खेल, कौशल विकास, कैरियर मार्गदर्शन और परामर्श, कला व शिल्प, चित्रकला, गीत-संगीत, नृत्य आदि क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले व्यक्ति भी विद्यालयों को गोद लेकर विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति विद्यालयों में तिथि भोजन के माध्यम से मिड-डे मील व खेल प्रतियोगिताओं के दौरान वित्तीय या अन्य सहायता प्रदान कर विद्यालय व विद्यार्थियों को लाभ पहुंचा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारियों व खण्ड परियोजना अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी में बाबा भूतनाथ पर चढ़ा माखन….पीछे की मान्यता क्या है ?… जानिए

एएम नाथ। मंडी : . हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर बीती रात माखन का लेप चढ़ाया गया. इस माखन को तारारात्रि की रात को चढ़ाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुल्तानपुर मोहल्ला में से 5 किलो 856 ग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार : चरस की सप्लाई करने सहित पुलिस ने कुल चार को गिरफ्तार

एएम नाथ।  चंबा। पुलिस ने चंबा में दो सालों में अब तक की चरस की बड़ी खेप बरामद की है।  सुल्तानपुर मोहल्ला में एक घर में दस्तक देकर पांच किलो 856 ग्राम चरस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के जंगलों में छिपा 22,600 करोड़ का खजाना, वन अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए ISB से करार

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश की वन एवं चरागाह आधारित अर्थव्यवस्था की अप्रयुक्त संभावनाओं को साकार करने के लिए वन विभाग और भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी-बीआईपीपी) के बीच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली- स्मृति ईरानी

अमेठी  : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी के लोगों की जमीन...
Translate »
error: Content is protected !!