लघु बचत योजनाओं का करें प्रचार प्रसार : प्रकाश चंद करड़ 

by
एएम नाथ। चम्बा :  उपाध्यक्ष लघु बचत हिमाचल प्रदेश प्रकाश चंद करड़ की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में लघु बचत के विषय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त चंबा मुकेश रेसपवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ने उपाध्यक्ष लघु बच प्रकाश चंद करड़ को शाल टोपी व चंबा थाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
बैठक में लघु बचत से संबंधित योजनाओं के अतिरिक्त अभिकर्ताओं के कार्य व उससे सम्बंधित आने वाली समस्याओं पर विस्तृतपूरक चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार द्वारा आमजन मानस के उत्थान के लिए लघु बचत से संबंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व उपलब्धिओं से सम्बंधित एक होर्डिंग जिला में स्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि लघु बचत योजनाओं का प्रचार प्रसार करना जरूरी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को लघु बचत अभिकर्ताओं की एक बैठक करने के निर्देश दिये ताकि अभिकर्ताओं के ज़रिए भी इन योजनाओं को क्रियान्वित किया जा सके तथा अभिकर्ताओं को कार्य करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिला में लघु बचत की परिसंपतियों को बढ़ाया जाए ताकि आय के साधनों को बढ़या जा सकें।
बैठक में सहायक आयुक्त पीपी सिंह, डाकपाल योगेश नेय्यर सहायक डाकपाल मोहित चडा व लिपिक लघु बचत कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

H1B वीजा धारकों के लिए बड़ी राहत, अमेरिका ने जारी की नई गाइडलाइन : इसके बावजूद अमेरिका में रह रहे भारतीय टेंशन में चल रहे

वॉशिंगटन: अमेरिका की ट्रंप सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि एच-1बी वीजाके लिए बढ़ाया गया 1 लाख डॉलर का वार्षिक शुल्क मौजूदा वीज़ा धारकों पर लागू नहीं होगा। इसके बाद भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खो-खो खिलाड़ियों पल्लवी व परिशा को उपायुक्त राघव शर्मा ने दिए सर्टिफिकेट

ऊना :27 जुलाईः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 31वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से भाग लेने वाली जिला ऊना की दो खिलाड़ियों पल्लवी कुमारी तथा परिशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा प्रवास पर होगी विधानसभा की सामान्य विकास समिति : 24 नवंबर को आयोजित होगी समीक्षा बैठक

विभागीय परियोजनाओं के स्थलों का निरीक्षण भी करेगी समिति चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति 24 नवंबर को चंबा के अध्ययन प्रवास पर रहेगी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन : 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

चंडीगढ़ । किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों को...
Translate »
error: Content is protected !!