समस्याओं से जूझ रहे शहर के वार्ड नंबर 1 के निवासी

by

गढ़शंकर :14 फरवरी को होने जा रहे नगर कौंसिल के चुनाव के मद्देनजर शययहर मे राजनीतिक पार्टियों ने गतिविधियां तेज कर दी है। परंतु शहर के वोटरों का इन चुनावों को लेकर उत्साह कम ही देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण है शहर में पिछले पार्षदों द्वारा अपने वार्डों में वोटरों की अनदेखी करना और सही ढंग से विकास के कार्य नहीं करवानें

को माना जा रहा है। वहीं शहर के वार्ड नंबर 1 की बात करें तो मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस वार्ड के लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब पत्रकारों ने वार्ड नंबर 1 का दौरा किया तो वार्ड के वासियों ने बताया कि उनके पार्षद ने ना तो वार्ड की समस्याओं को दूर करने में गंभीरता दिखाई है और ना ही कभी उनसे संपर्क किया है। वार्ड निवासियों ने बताया कि उनके वार्ड में ना तो गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध है और ना ही सफाई की कोई उचित व्यवस्था है।

इसके अलावा वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उक्त वार्ड के लोगों ने कहा कि जिस कारण चुनाव लड़ रहे नए उम्मीदवारों पर भी उन्हें ज्यादा भरोसा नहीं है कि वे जीतने के बाद इन समस्याओं का हल करेंगे। क्योंकि चुनाव जीतने के बाद पार्षदों के रंग ढंग ही बदल जाते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट  गढ़शंकर द्वारा हिमाचल में वार्षिक भंडारा 8 से 10 अप्रैल तक

गढ़शंकर :  माता के पावन नवरात्रों के उपलक्ष में श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समूह नगर निवासियों के सहयोग से माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में गांव अलोह...
article-image
पंजाब

“SHO Dasuya Prabhjot Kaur calls

“Dasuya/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/jan.18 : Renowned Educationist and journalist Sanjiv Kumar engaged in a meaningful discussion with SHO Dasuya, Prabhjot Kaur. During the interaction, SHO Prabhjot Kaur emphasized her commitment to transforming Dasuya into a...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट : कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश

चंडीगढ़ : पंजाब में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से तीन दिनों के लिए पंजाब में कुछ जगहों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दूध पीने की उम्र में हो रही सेक्स की इच्छा.-1 साल के बच्चे को हो गई ऐसी बीमारी – डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

मासूम उम्र में एक बच्चे को ऐसी बीमारी हो गई है, जिसपर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है. एक साल का बच्चा कितना बड़ा होता है, वो इस इस उम्र...
Translate »
error: Content is protected !!