समाजसेवा की मिसाल : सीएचसी बीनेवाल को हंस राज कटारिया और मास्टर सुभाष ने दान किया जरूरी सामान

by
अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दिया योगदान, 17 अक्टूबर को लगेगा मुफ्त आंखों की जांच का शिविर
गढ़शंकर।  सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गांव डल्लेवाल बीत निवासी हंस राज कटारिया ने सीएचसी बीनेवाल को जरूरी उपकरण और अन्य सामान दान किया। उनके इस सराहनीय प्रयास से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

दान किए गए सामान में कंप्यूटर, हब कटर, बीपी उपकरण, आईवी स्टैंड, दवाइयां रखने के लिए रैक, कार्यालय की मेज-कुर्सियां, सेमिनार हॉल और मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां, अलमारी, बैटरी, यूपीएस, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, व्हीलचेयर, गद्दे सहित स्ट्रेचर, डिजिटल थर्मामीटर, बेड साइड स्क्रीन, एसी और अन्य जरूरी सामान शामिल है।

इस अवसर पर सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार और अस्पताल के समस्त स्टाफ ने हंस राज कटारिया तथा पूर्व सरपंच मास्टर सुभाष को विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा की भावना से किए गए ऐसे प्रयास स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत बनाने और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सीएचसी बीनेवाल में 17 अक्टूबर को लगेगा मुफ्त आंखों की जांच का शिविर

सीएचसी बीनेवाल में 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आंखों की मुफ्त जांच का शिविर लगाया जाएगा। शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा जरूरतमंदों को आंखों की बीमारियों के संबंध में परामर्श और आगे के उपचार की जानकारी दी जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में आने वाले मरीज अपने वोटर कार्ड या आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा दो मोबाइल नंबर लिखकर साथ लेकर आएं।

फोटो कैप्शन: सीएचसी बीनेवाल को जरूरी उपकरण और सामान दान करने पर हंस राज कटारिया व पूर्व सरपंच मास्टर सुभाष को सम्मानित करते हुए एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार और अस्पताल का स्टाफ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

‘सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का’, सज्जन कुमार के घर अफसोस जताने पहुंचे तीनों BJP सांसदों पर भड़का DSGMC

नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने 1984 के सिख विरोधी दंगे के दोषी सज्जन कुमार के घर अफसोस जताने जाने पर भाजपा के तीन सांसदों की कड़ी निंदा करते हुए पार्टी...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी गिरफ्तार : 5 .32 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

चंडीगढ़ । एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगी बलजिंदर सिंह उर्फ रैंच को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच .32 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए...
article-image
पंजाब

गन कल्चर पर नकेल कस मुख्य मंत्री ने उठाया प्रशंसनीय कदम: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 16 में 23 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवैल को किया जनता को समर्पित होशियारपुर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान...
article-image
पंजाब

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक केस में पुलिस को सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 जालंधर : बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  जालंधर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को...
Translate »
error: Content is protected !!