समाजसेवा की मिसाल : सीएचसी बीनेवाल को हंस राज कटारिया और मास्टर सुभाष ने दान किया जरूरी सामान

by
अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दिया योगदान, 17 अक्टूबर को लगेगा मुफ्त आंखों की जांच का शिविर
गढ़शंकर।  सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गांव डल्लेवाल बीत निवासी हंस राज कटारिया ने सीएचसी बीनेवाल को जरूरी उपकरण और अन्य सामान दान किया। उनके इस सराहनीय प्रयास से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

दान किए गए सामान में कंप्यूटर, हब कटर, बीपी उपकरण, आईवी स्टैंड, दवाइयां रखने के लिए रैक, कार्यालय की मेज-कुर्सियां, सेमिनार हॉल और मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां, अलमारी, बैटरी, यूपीएस, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, व्हीलचेयर, गद्दे सहित स्ट्रेचर, डिजिटल थर्मामीटर, बेड साइड स्क्रीन, एसी और अन्य जरूरी सामान शामिल है।

इस अवसर पर सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार और अस्पताल के समस्त स्टाफ ने हंस राज कटारिया तथा पूर्व सरपंच मास्टर सुभाष को विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा की भावना से किए गए ऐसे प्रयास स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत बनाने और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सीएचसी बीनेवाल में 17 अक्टूबर को लगेगा मुफ्त आंखों की जांच का शिविर

सीएचसी बीनेवाल में 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आंखों की मुफ्त जांच का शिविर लगाया जाएगा। शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा जरूरतमंदों को आंखों की बीमारियों के संबंध में परामर्श और आगे के उपचार की जानकारी दी जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में आने वाले मरीज अपने वोटर कार्ड या आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा दो मोबाइल नंबर लिखकर साथ लेकर आएं।

फोटो कैप्शन: सीएचसी बीनेवाल को जरूरी उपकरण और सामान दान करने पर हंस राज कटारिया व पूर्व सरपंच मास्टर सुभाष को सम्मानित करते हुए एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार और अस्पताल का स्टाफ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटे ने 60 वर्षीय बाप को लाठियों से बुरी तरह पीटा : पैसे उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा

अबोहर : बुधवार सुबह गांव तूतवाला निवासी एक वृद्ध को उसके बेटे ने लाठियों से बुरी तरह पीटा। घायल व्यक्ति गांव में किसी से किराये के पैसे मांगकर बस से अस्पताल पहुंचा, जहां उसका...
article-image
पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली , बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़। आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार

दस वर्षीय बच्चे ने करीव तीन लाख की नकदी व डेढ लाख के जेवरात से भरा पर्स चुराया, बच्चे ने जिस तरीके से पर्स चोरी किया उससे साफ है कि उसे पूरी तरह ट्रेनिग दी होगी

गढ़शंकर:गढ़शंकर होशियारपुर मार्ग पर गांव गोलियां के निकट गरैंड मैनोर पेलैस में से विवाह समागम दौरान एक करीव दस वर्षीय बच्चे ने साढ़े तीन लाख नकदी व डेढ लाख के सर्वण आभूषणों से भरा...
article-image
पंजाब

गऊ सेवा के लिए इकत्रित्त किये करीब सवा सौ करोड़ रु की गऊ सेंस की रकम खुर्द – वुर्द कर गई पंजाब सरकार – तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आम आदमी पार्टी सरकार की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!