समाज के सुधार व विकास के लिए शिक्षा एक सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया

by

चुवाड़ी से चंबा के बीच लगभग 7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

राइजिंग स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के वार्षिक समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे मेधावी

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा समाज के सुधारीकरण तथा विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हालांकि आजादी से पूर्व जिला चंबा के शिक्षा सहित विकास के पैमाने ऐतिहासिक तथा उपलब्धियों भर रहे हैं बावजूद इसके आज जिला चंबा में विकास की दृष्टि से अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है जिसके लिए सरकार, प्रशासन तथा समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि राइजिंग स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर चम्बा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान बोल रहे थे। समारोह में कुलदीप सिंह पठानिया ने शिक्षा, खेल तथा अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधालय के विधार्थियों को पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि चुवाड़ी से चंबा के बीच लगभग 7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसकी विजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने चार करोड रुपए का प्रावधान किया है जिसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस सुरंग का निर्माण बीओटी आधार पर करवाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए कई वित्तीय संस्थाओं के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने स्कूल समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के लिए अपनी ओर से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की तथा स्कूल की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार जहां एक ओर शिक्षा अधोसंरचना को मज़बूत करने पर बल दे रही है वहीं दूसरी ओर भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप नए पाठ्यक्रम भी आरम्भ किए जा रहे है। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति के अनुरूप संस्कार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा युवा पीढ़ी को उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होती है।


इससे पूर्व विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजीव सूरी ने मुख्य अतिथि का विधिवत स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। संजीव सूरी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विधालय में संचालित शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।


इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम प्रियांशु, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य पंकज महाजन, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विद्या सागर शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकर्मियों अथवा अन्य लोगों द्वारा किये जाने वाले दुर्व्यवहार के प्रति हमेशा सचेत व सजग रहें : डॉ. निधि पटेल

महिला यौन उत्पीड़न पर कार्यशाला आयोजित ऊना 9 दिसम्बर: यौन उत्पीड़न के कानूनी पहलुओं की जानकारी प्रदान करने के लिए आज बचत भवन ऊना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक कार्यशाला का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना का जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा ऑपरेशन : लश्कर के तीन आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम

शोपियां  : जम्मू-कश्मीर के शोपियां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में बाजार का दूध पिलाने से दो मासूम ब​च्चियों की सदिग्ध मौत : पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का चलेगा पता : पुलिस

एएम नाथ। मंडी :   जिला मंडी के गोहर थाना के अन्तर्गत 6 महीने की जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोटला-खनूला के शिहल गांव में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जयराम ने कंगना और लोगों संग की चाय पर चर्चा – कंगना को है देवभूमि की जनता का आशीर्वाद, रिकॉर्ड वोटों से जिताकर भेजेंगे दिल्ली : जयराम ठाकुर

देवभूमि की बहन के ख़िलाफ़ है कांग्रेस, अभद्र टिप्पणी के खिलाफ़ नहीं बोला एक भी कांग्रेसी,  यह प्रधानमंत्री का चुनाव है और हम दुनिया के सबसे मज़बूत नेता को चुनने जा रहे हैं दस...
Translate »
error: Content is protected !!